---विज्ञापन---

‘जो दूसरों के लिए गड्ढे खोदते हैं, एक दिन…’, क्रॉस वोटिंग पर अखिलेश यादव की चेतावनी

Rajya Sabha Election 2024 Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की अटकलों पर कहा कि जिन विधायकों को लाभ मिलना होगा, वे चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो दूसरों के लिए गड्ढे खोदते हैं, एक दिन वे उस गड्ढे में खुद गिरते हैं।

अखिलेश यादव के सामने यूपी विधानसभा के लिए नेता प्रतिपक्ष चुनने की चुनौती है। फाइल फोटो
---विज्ञापन---

Rajya Sabha Election 2024 Akhilesh Yadav: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की खबरों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के तीनों उम्मीदवार जीतेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दूसरों के लिए कांटा बोते हैं, एक दिन उनके लिए भी कांटे मिलते हैं। जो दूसरों के लिए गड्ढे खोदते हैं, एक दिन वे उस गड्ढे में खुद गिरते हैं। चंडीगढ़ में हमने देखा कि बैलट पेपर नहीं होता, सीसीटीवी नहीं होती तो परिणाम कुछ और होता। मैं सुप्रीम कोर्ट को बधाई देना चाहता हूं कि उसने चंडीगढ़ और लोकतंत्र को बचा लिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकती है। वह जीतने के लिए सब कुछ करेगी। वहीं, अपने विधायकों के क्रॉस वोटिंग की अटकलों पर उन्होंने कहा कि जिनको लाभ मिलना होगा, वे बीजेपी में चले जाएंगे। बता दें कि बीजेपी की तरफ से आठवां उम्मीदवार उतारने के बाद मुकाबला रोचक हो गया है, क्योंकि बीजेपी के उम्मीदवार को जीतने के लिए 10 और वोटों की जरूरत होगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि क्रॉस वोटिंग होगी।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 27, 2024 11:36 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola