हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

अजीत अगरकर की होगी छुट्टी? नए चीफ सिलेक्टर बनने की की रेस में ये 2 दिग्गज

Ajit Agarkar: वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए आज (16 सितंबर) को टीम इंडिया चयन होने वाला है. यह चयन चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के लिए बड़ा फैसला हो सकता है, क्योंकि उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है.

विज्ञापन
चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा (PIC Credit - ANI)

Ajit Agarkar: भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगरकर का मौजूदा कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो रहा है और BCCI उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है. पहले खबरें आई थीं कि उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया जा सकता है और वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक चयन समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे, लेकिन अब उनकी छुट्टी होनी तय मानी जा रही है. अगर ऐसा होता है तो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन बतौर चीफ सिलेक्टर अगरकर का आखिरी बड़ा फैसला हो सकता है. इस सिलेक्शन में अगरकर के सामने कई चुनौतियां होंगी. एशियन गेम्स 2026 के कारण टीम इंडिया के कई प्रमुख खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहेंगे.

वहीं, अगरकर की जगह लेने की रेस में दो भारतीय दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण और रवि शास्त्री के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. लक्ष्मण फिलहाल बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड हैं और उनके पास टीम इंडिया के साथ काम करने का अनुभव है, जबकि शास्त्री भारतीय टीम के पूर्व कोच और डायरेक्टर रह चुके हैं. बता दें कि, अजीत अगरकर 4 जुलाई 2023 को टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर बने थे. उनके कार्यकाल में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीता है. इस दौरान भारतीय टीम 2 बार एशिया कप जीतने में भी सफल रही है, लेकिन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: कब और कहां होगा भारत-अफगानितान तीसरा टी20I मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola