IND vs AFG: कब और कहां होगा भारत-अफगानितान तीसरा टी20I मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीतकर टीम इंडिया सीरीज 2-0 से अपने नाम कर चुकी है. अब भारतीय टीम तीसरे मैच में भी जीत हासिल कर अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करना चाहेगी.

India vs Afghanistan

टीम इंडिया 2-0 से अपने नाम कर चुकी है सीरीज (PIC Credit - ANI)

India vs Afghanistan 3rd T20I Match Live Streaming: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दो टी20 मुकाबले जीतकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. भारत ने पहले और दूसरे दोनों मुकाबलों में अफगानिस्तान को 7-7 विकेट से करारी मात दी. अब भारतीय टीम की नजरें तीसरे टी20 मैच को भी जीतकर अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने पर टिकी होंगी.

विज्ञापन

वहीं, मेजबान अफगानिस्तान की टीम सीरीज का आखिरी मैच जीतकर अपनी लाज बचाने की कोशिश करेगी. हालांकि, उसके लिए भारतीय टीम को हराना आसान नहीं होगा. तो आइए आपको भारत-अफगानिस्तान तीसरे टी20 मैच से जुड़ी सभी जानकारी देते हैं.

विज्ञापन

कब और कहां होगा भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20 मैच?

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में 7 विकेट से शानदार जीत के साथ सीरीज का आगाज किया था. इसके बाद दूसरे मैच में भी भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात देकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया. अब भारतीय टीम सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भी जीत हासिल कर अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करना चाहेगी.
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच गुरुवार, 17 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें एक बार फिर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. सीरीज के शुरुआती दो मैच भी इसी मैदान पर खेले गए थे.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा टी20 मैच 17 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे.

विज्ञापन

कहां देखें लाइव भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच?

भारत-अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर लाइव मैच का रोमांच देख सकते हैं. वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड के ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स फैनकोड के ऐप के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- WPL ऑक्शन की तारीख का हुआ ऐलान, अगले महीने कोच्चि में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

विज्ञापन

IND vs AFG T20I: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर.

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, नांगेयालिया खरोटी, अब्दुल्ला अहमदजई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ