News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Team India: ड्रीम इलेवन से करार खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) नए जर्सी स्पॉन्सरशिप की तलाश में जुट गई है। बीसीसीआई ने नई स्पॉन्सरशिप के लिए अपने रेट भी बढ़ा दिए हैं। दरअसल बीसीसीआई पहले 1 बायलेटरल मैच के लिए जर्सी स्पॉन्सर कंपनी से 3.17 करोड़ रुपये लेती थी। वहीं बोर्ड अब एक मैच के लिए 3.50 करोड़ रुपये चार्ज करेगी। इसके अलावा आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई पहले प्रति मैच 1.12 करोड़ रुपये चार्ज करती थी। लेकिन अब बोर्ड ने 1.50 करोड़ रुपये चार्ज करने का फैसला किया है। बीसीसीआई जर्सी स्पॉन्सरशिप से 3 सालों में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है। बीसीसीआई ने 3 दिन पहले ही जर्सी स्पॉन्सरशिप के लिए टेंडर जारी किया है। बता दें कि अल्कोहल, तंबाकू, सट्टेबाजी, रियल मनी गेम, क्रिप्टोकरेंसी, और पोर्नोग्राफी के ब्रांड इस बोली में शामिल नहीं हो पाएंगे। स्पॉन्सरशिप के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 16 सितंबर तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.