देश में चांदी का भाव लगभग 2,74,900 प्रति किलोग्राम है.
Gold Silver Price/Rate Today Live Updates: बजट के बाद सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई थी. हालांकि, टैरिफ डील के बाद खबर है कि सोने-चांदी के दाम एक बार फिर बढ़ गए. आज 7 फरवरी 2026 को MCX पर 24 कैरट सोने के कीमत 1.52-1.55 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं चांदी का भाव 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है.
गहने खरीदने वालों के लिए जरूरी टिप्स:
मेकिंग चार्ज: ऊपर दिए गए रेट ‘बुलियन’ (Raw Gold) के हैं. गहने खरीदते समय इस पर 3% GST और 10-20% मेकिंग चार्ज अलग से जुड़ता है.
हॉलमार्किंग: हमेशा HUID (6 अंकों का कोड) वाला हॉलमार्क सोना ही खरीदें.
बिल: पक्का बिल जरूर लें, जिसमें सोने की शुद्धता और वजन का स्पष्ट उल्लेख हो.
7 फरवरी 2026 को भारत के प्रमुख शहरों (जैसे नोएडा और दिल्ली) में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 15,250-15,399 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 14,105-14,347 रुपये प्रति ग्राम के आसपास बिक रहा है.










