DA Hike: खुशखबरी! इन सरकारी कर्मचारियों के लिए DA में 4% की बढ़ोतरी, चेक करें डिटेल्स

हालांकि 4% की इस बढ़ोतरी के बाद भी राज्य कर्मचारियों और केंद्रीय कर्मचारियों जो फिलहाल करीब 58-60% DA पा रहे हैं के बीच का अंतर काफी ज्यादा है, लेकिन चुनाव से पहले यह कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है.

DA hike (1)

पश्‍चिम बंगाल ने अपने सरकारी कर्मचार‍ियों के महंगाई भत्‍ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है.

विज्ञापन

DA Hike: बिल्कुल सही सुना आपने! पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने कल, 5 फरवरी 2026 को पेश किए गए अंतरिम बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए 4% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का बड़ा ऐलान किया है. 4% के इस बढ़ोतरी के बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 22% हो गया है . इससे पहले यह 18% था. यह बढ़ोतरी बजट घोषणा का हिस्सा है, जिसके जल्द ही प्रभावी होने की उम्मीद है.

UP में जमीन, मकान और दुकान की रजिस्ट्री के न‍ियम बदले, अब इस कागज के ब‍िना नहीं हो पाएगा रज‍िस्‍ट्रेशन

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.06 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और राज्य कर्मचारियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं. इसके अलावा, राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली मासिक सहायता फरवरी से 500 रुपये बढ़ा दी जाएगी.

बजट में क्‍या-क्‍या ऐलान

बजट पेश करते हुए चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बेरोजगार युवाओं के लिए बांग्लार युवा साथी नाम की एक नई योजना शुरू करने की भी घोषणा की. इस योजना के तहत, 21 से 40 साल के बेरोजगार लोगों को हर महीने 1500 रुपये का भत्ता मिलेगा. यह मदद तब तक जारी रहेगी जब तक युवाओं को नौकरी नहीं मिल जाती या ज्‍यादा से ज्‍यादा पांच साल तक. दोनों में जो भी पहले हो. बजट में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी की भी घोषणा की गई.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में होने वाले संभावित विधानसभा चुनावों से पहले पेश किए गए अंतरिम बजट में सामाजिक कल्याण, रोजगार सहायता और जमीनी स्तर के कर्मचारियों पर खास ध्यान दिया गया है.

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का ‘बोनस’ फैसला
दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन बजट आया, उसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने भी बंगाल के कर्मचारियों के पक्ष में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि 2008 से 2019 तक का बकाया (Arrears) कर्मचारियों को दिया जाए. कोर्ट ने सख्त निर्देश दिया है कि इस बकाये का 25% हिस्सा 6 मार्च 2026 तक भुगतान कर दिया जाए.

विज्ञापन

हालांकि 4% की इस बढ़ोतरी के बाद भी राज्य कर्मचारियों और केंद्रीय कर्मचारियों जो फिलहाल करीब 58-60% DA पा रहे हैं के बीच का अंतर काफी ज्यादा है, लेकिन चुनाव से पहले यह कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ