क्लब के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा! पहले उतारे कपड़े, फिर बोनट पर लटककर चिल्लाता रहा शख्स

बेंगलुरु के पॉश क्लब के बाहर नशे में धुत युवक ने सरेआम कपड़े उतारकर हंगामा किया. इस दौरान एक कार सवार ने उसे कुचलने की कोशिश की, जिससे हड़कंप मच गया.

Bengaluru club incident

बेंगलुरु के सबसे वीआईपी और पुराने बेंगलुरु क्लब के बाहर बुधवार को एक बेहद चौंकाने वाली घटना हुई. शहर के लैवेल रोड पर स्थित इस पॉश क्लब में राज अनंत नाम का एक युवक नशे की हालत में पहुंचा और सुरक्षा गार्डों से उलझ गया. युवक का दावा था कि उसके पिता इस क्लब के सदस्य हैं और उसे अंदर जाने दिया जाए. जब गार्डों ने उसे रोका तो बहस इतनी बढ़ गई कि युवक ने गुस्से में सरेआम अपने सारे कपड़े उतार दिए और नग्न होकर हंगामा करने लगा. पुलिस के मुताबिक युवक मानसिक रूप से भी परेशान लग रहा था और उसकी इस हरकत ने वहां मौजूद संभ्रांत लोगों को हैरान कर दिया.

विज्ञापन

बोनट पर लटककर चिल्लाता रहा शख्स

हंगामे के दौरान बात तब और बिगड़ गई जब वहां से गुजर रही एक कार के ड्राइवर ने नग्न खड़े युवक के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि राज अनंत कार के सामने खड़ा है और ड्राइवर उसे टक्कर मारकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है. बचने के चक्कर में युवक कार के बोनट से चिपक गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया. अंत में वह सड़क पर गिर पड़ा और दर्द से चिल्लाने लगा. इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास खड़े लोग सन्न रह गए और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. राज अनंत के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने और हंगामा करने का मामला दर्ज हुआ है. वहीं दूसरी तरफ युवक ने आरोप लगाया कि एक सुरक्षा गार्ड ने उसके साथ मारपीट की जिसके आधार पर गार्ड के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस ने उस कार ड्राइवर पर भी मुकदमा दर्ज किया है जिसने युवक की जान लेने की कोशिश की. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि विवाद की असली वजह क्या थी और क्या सुरक्षा गार्डों ने अपनी मर्यादा लांघी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ