31 मार्च को बैंक क्यों खुले रहेंगे?
31 मार्च चालू वित्त वर्ष (FY 2025-26) का आखिरी दिन है. सरकार चाहती है कि साल के अंत में होने वाले सभी सरकारी लेनदेन जैसे टैक्स कलेक्शन, पेंशन भुगतान, चालान आदि उसी दिन सेटल हो जाएं और अगले साल के लिए पेंडिंग न रहें.
कौन-कौन से बैंक खुले रहेंगे?
आरबीआई ने सभी एजेंसी बैंकों को अपनी शाखाएं खुली रखने का निर्देश दिया है. इसमें शामिल हैं:
सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSU Banks): जैसे SBI, PNB, BOB, Canara Bank आदि.
प्रमुख प्राइवेट बैंक: जैसे HDFC, ICICI, Axis, IDFC First, IndusInd, Bandhan Bank आदि.
किन राज्यों में छुट्टी रद्द हुई है?
पहले इन राज्यों में महावीर जयंती की वजह से बैंक बंद होने थे, लेकिन अब यहां शाखाएं खुली रहेंगी:
उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद सहित), दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड.
ग्राहकों के लिए जरूरी बातें
कामकाज का समय: ये बैंक शाखाएं 31 मार्च को पूरे दिन सरकारी और सामान्य बैंकिंग लेनदेन के लिए खुली रहेंगी.
टैक्सपेयर्स के लिए राहत: यदि आपको अपना इनकम टैक्स या GST जमा करना है, तो आप अंतिम दिन भी बैंक जाकर अपना चालान भर सकेंगे.
डिजिटल ट्रांजैक्शन: ऑनलाइन बैंकिंग, NEFT और RTGS भी सुचारू रूप से चलते रहेंगे.
भले ही बैंक खुले रहेंगे, लेकिन शेयर बाजार (NSE और BSE) 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण बंद रहेगा. वहां कोई ट्रेडिंग नहीं होगी.