UP और महाराष्‍ट्र में 7 फरवरी को पेड लीव घोषित, जानें क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद

7 फरवरी (शनिवार) को उत्तर प्रदेश और महाराष्‍ट्र में पेड लीव (Paid Leave) और सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.

paid leave

यूपी और महाराष्‍ट्र में पेड लीव

उत्‍तर प्रदेश और महाराष्‍ट्र में कल 7 फरवरी को पेड लीव यानी सवैतनिक अवकाश घोषित की गई है. दरअसल, यह फैसला मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और महाराष्‍ट्र के उन जिलों और क्षेत्रों के लिए है जहां कल नगर निकाय चुनाव या उपचुनाव (Local Body Elections/Bye-elections) होने जा रहे हैं. महाराष्ट्र में भी कल यानी 7 फरवरी 2026 को 12 विशिष्ट जिलों में यह छुट्टी लागू होगी. महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला जिला परिषद (Zilla Parishad) और पंचायत समिति के चुनावों के मद्देनजर लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कल क्या खुला रहेगा और क्या बंद:

क्या बंद रहेगा?
स्कूल और कॉलेज:
उन क्षेत्रों के सभी शिक्षण संस्थान कल बंद रहेंगे.
बैंक: संबंधित क्षेत्रों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी.
शराब की दुकानें: कल मतदान वाले क्षेत्रों में ‘ड्राई डे’ (Dry Day) रहेगा, यानी शाम तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी.
निजी दफ्तर: मतदान के दौरान कामकाज बंद रखने के निर्देश हैं.

विज्ञापन

क्या खुला रहेगा?
इमरजेंसी सेवाएं:
अस्पताल, एम्बुलेंस और दवा की दुकानें पूरी तरह खुली रहेंगी.
ट्रांसपोर्ट: बसें और मेट्रो (जैसे दिल्ली-गाजियाबाद मेट्रो) चलती रहेंगी, लेकिन मतदान केंद्रों के पास ट्रैफिक डायवर्जन हो सकता है.
जरूरी सामान: दूध, फल-सब्जी और राशन की दुकानें खुली रह सकती हैं. हालांकि कुछ दुकानदार मतदान के लिए कुछ समय के लिए शटर बंद रख सकते हैं.

विज्ञापन

अगर आप गाजियाबाद या नोएडा में रहते हैं और दिल्ली या किसी दूसरे शहर ऑफिस जाते हैं, तो भी आप अपने ऑफिस को अपनी ‘Voter ID’ दिखाकर कल की छुट्टी मांग सकते हैं, क्योंकि वोट डालने के लिए पेड लीव पाना आपका कानूनी अधिकार है.

महाराष्‍ट्र के 12 जिलों में रहेगी छुट्टी?
अगर आप इन जिलों के निवासी हैं या यहां काम करते हैं, तो आपको ‘पेड लीव’ मिलेगी:
कोंकण क्षेत्र: रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग.
पश्चिम महाराष्ट्र: पुणे, सतारा, सांगली, सोलापूर, कोल्हापुर
मराठवाड़ा: छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद), परभणी, धाराशिव (उस्मानाबाद), लातूर

विज्ञापन

महाराष्‍ट्र में क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
दफ्तर और कंपनियां:
इन 12 जिलों में सभी सरकारी कार्यालय, निजी कंपनियां, आईटी पार्क (IT Parks), शॉपिंग मॉल्स, शोरूम और कारखाने बंद रहेंगे.
दुकानें और होटल: सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दुकानें, होटल और थिएटर बंद रहेंगे ताकि कर्मचारी वोट डालने जा सकें.
बैंक: इन जिलों में बैंकों की शाखाएं भी बंद रहेंगी.
क्या खुला रहेगा: अस्पताल, मेडिकल स्टोर, दूध की आपूर्ति और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाएं (Essential Services) पूरी तरह चालू रहेंगी.

विज्ञापन

पेड लीव के कड़े नियम
प्राइवेट सेक्टर के लिए आदेश:
महाराष्ट्र सरकार के उद्योग और श्रम विभाग ने साफ कहा है कि निजी कंपनियों को अपने कर्मचारियों को छुट्टी देनी ही होगी. यदि कोई कंपनी छुट्टी नहीं देती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है.

विज्ञापन

वेतन नहीं कटेगा: यह एक भरपगारी सुट्टी (Paid Holiday) है, यानी इस छुट्टी के बदले आपकी सैलरी से पैसे नहीं काटे जा सकते. जहां तकनीकी कारणों से पूरा दिन बंद रखना संभव नहीं है जैसे कुछ इमरजेंसी प्लांट, वहां कर्मचारियों को मतदान के लिए कम से कम 2 से 3 घंटे की रियायत देना अनिवार्य है.

यह चुनाव पहले 5 फरवरी को होने थे, लेकिन उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद घोषित राजकीय शोक के कारण चुनाव आयोग ने वोटिंग की तारीख बदलकर 7 फरवरी कर दी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ