---विज्ञापन---

Utility

AC Service Tips: महीनों बाद AC चलाने से पहले करें ये काम, वरना जेब पर पड़ेगा भारी

गर्मी आने से पहले अगर आप सीधे AC ऑन करने की सोच रहे हैं, तो रुक जाएं. छोटी-सी लापरवाही से कूलिंग कम हो सकती है, बिजली बिल बढ़ सकता है और भारी रिपेयर का खर्च भी आ सकता है. जानिए AC चालू करने से पहले किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Author Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 21, 2026 17:01
Photo- Freepik

AC Service Tips: मौसम बदल रहा है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. कुछ ही दिनों में घरों में एसी दोबारा चलने लगेंगे. लेकिन अगर महीनों से बंद पड़े एसी को सीधे ऑन कर दिया, तो यह आपकी जेब और सेहत दोनों पर भारी पड़ सकता है. धूल, नमी और तकनीकी खराबियां न सिर्फ कूलिंग कम करती हैं, बल्कि बिजली बिल और रिपेयर का खर्च भी बढ़ा देती हैं. इसलिए गर्मी शुरू होने से पहले एसी को सही तरीके से तैयार करना बेहद जरूरी है. यहां जानिए वो जरूरी बातें, जिन्हें नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है.

सीजन से पहले सर्विस कराना जरूरी

गर्मी शुरू होने से पहले एसी की सर्विस जरूर कराएं. लंबे समय तक बंद रहने पर फिल्टर, कॉयल और आउटडोर यूनिट में धूल और गंदगी जमा हो जाती है. इससे कूलिंग कम हो जाती है और बिजली की खपत बढ़ जाती है. बेसिक सफाई आप खुद कर सकते हैं, लेकिन पूरी जांच के लिए किसी टेक्नीशियन को बुलाना बेहतर रहता है.

---विज्ञापन---

फिल्टर की सफाई या बदलाव पर दें ध्यान

एसी का फिल्टर साफ होना बहुत जरूरी है. गंदा फिल्टर हवा के फ्लो को रोक देता है, जिससे कमरा ठंडा होने में ज्यादा समय लगता है. साथ ही मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. अगर फिल्टर ज्यादा खराब हो गया है, तो उसे बदलवा लेना ही सही रहता है. इससे एसी की लाइफ भी बढ़ती है और बिजली बिल भी कंट्रोल में रहता है.

---विज्ञापन---

लीकेज और ड्रेनेज की जांच करें

काफी समय तक इस्तेमाल न होने से पाइप या कनेक्शन में दिक्कत आ सकती है. स्प्लिट एसी में ड्रेन पाइप ब्लॉक हो जाए तो पानी टपकने लगता है. वहीं गैस लीकेज होने पर कूलिंग कम हो जाती है. इसलिए सीजन शुरू करने से पहले लीकेज और गैस की पूरी जांच कराना जरूरी है.

वायरिंग और स्टेबलाइजर को नजरअंदाज न करें

एसी एक हाई पावर उपकरण है, इसलिए इसकी वायरिंग और स्टेबलाइजर सही होना बहुत जरूरी है. ढीले या कटे तार शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ा सकते हैं. साथ ही वोल्टेज फ्लक्चुएशन से मशीन खराब हो सकती है. इसलिए एसी चालू करने से पहले स्टेबलाइजर और कनेक्शन जरूर चेक कर लें.

पहली बार सीधे कूल मोड में न चलाएं

सीजन की शुरुआत में एसी को सीधे कूल मोड पर न चलाएं. पहले 5–10 मिनट तक फैन मोड में चलाएं. इससे अंदर जमी धूल और नमी बाहर निकल जाती है. साथ ही बदबू भी कम आती है और मशीन पर अचानक लोड नहीं पड़ता. इसके बाद ही कूल मोड ऑन करें.

समय पर सर्विस, फिल्टर की सफाई, वायरिंग और सही तरीके से स्टार्ट करने जैसी छोटी-छोटी सावधानियां एसी की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाए रखती हैं. इससे ठंडक भी अच्छी मिलती है, मशीन की उम्र बढ़ती है और गर्मियों में बार-बार रिपेयर कराने की परेशानी से भी बचा जा सकता है.

ये भी पढे़ें- बीच रास्ते GPS हो गया बंद? ये 5 ट्रिक्स आपको बिना भटके मंजिल तक पहुंचा देंगी

First published on: Feb 21, 2026 05:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.