हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन और फिटमेंट फैक्टर का गणित

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट मई 2027 में आने की संभावना है, जिससे कर्मचारियों को 16 महीने का मोटा एरियर मिल सकता है. जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाला कमीशन फिटमेंट फैक्टर और नए पे स्ट्रक्चर पर मंथन कर रहा है. जानिए अगर 2027 में लागू हुआ 8वां वेतन आयोग तो कितना मिलेगा एरियर?

विज्ञापन
8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट मई 2027 में आने की संभावना है, जिससे कर्मचारियों को 16 महीने का मोटा एरियर मिल सकता है. (Photo - AI)

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी हलचल तेज हो गई है. नवंबर 2025 में गठित इस आयोग को महंगाई और अन्य आर्थिक पैमानों को ध्यान में रखकर सैलरी और पेंशन में संशोधन की जिम्मेदारी दी गई है. सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाले इस कमीशन को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. कमीशन अपनी रिपोर्ट मई 2027 में पेश करेगा. वहीं, 7वें वेतन आयोग का 10 साल का कार्यकाल दिसंबर 2025 में पूरा हो रहा है. ऐसे में यदि सरकार नए पे स्ट्रक्चर को जनवरी 2026 से पिछली तारीख से लागू करती है तो कर्मचारियों को बीच की अवधि का एकमुश्त एरियर मिलेगा.

यह भी पढ़ें : 8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें सैलरी, फिटमेंट फैक्टर को लेकर कब आएगी र‍िपोर्ट

फिटमेंट फैक्टर तय करेगा बेसिक सैलरी

कमीशन फिलहाल विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठकें कर रहा है. इस पूरी प्रक्रिया में सबसे अहम कड़ी फिटमेंट फैक्टर है. यह एक मल्टीप्लायर होता है, जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा करके नया वेतन तय किया जाता है. अगर 8वां वेतन आयोग 3 का फिटमेंट फैक्टर तय करता है तो मौजूदा 18,000 रुपये बेसिक पे वाले कर्मचारी की सैलरी सीधे बढ़कर 54,000 रुपये हो जाएगी.

विज्ञापन

7th CPC पे मैट्रिक्स का ढांचा

मौजूदा पे मैट्रिक्स में लेवल 1 से लेवल 18 तक कुल 18 मुख्य लेवल और एक इंटरमीडिएट लेवल 13A शामिल है, जिन्हें 40 वर्टिकल प्रोग्रेशन सेल में बांटा गया है. उदाहरण के लिए, लेवल 1 पर कर्मचारी 18,000 रुपये से शुरुआत करता है और सालाना इंक्रीमेंट के साथ यह अधिकतम 56,900 रुपये तक जाता है. वहीं लेवल 2 का बैंड 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक है.

एरियर का आसान गणित

यदि आयोग की सिफारिशें मई 2027 में आती हैं और इन्हें जनवरी 2026 से लागू किया जाता है, तो कर्मचारियों को पूरे 16 महीने का एरियर मिलेगा.

विज्ञापन
  • मौजूदा लेवल 1 बेसिक पे: 18,000 रुपये
  • 3 के फिटमेंट फैक्टर पर नया बेसिक पे: 54,000 रुपये
  • प्रति माह का अंतर: 36,000 रुपये
  • 16 महीने का कुल बकाया: 36,000 x 16 = 5,76,000 रुपये

इसी फॉर्मूले के आधार पर अन्य सभी पे लेवल के कर्मचारी भी अपने मौजूदा और नए बेसिक पे के अंतर से 16 महीने के बकाये का अनुमान लगा सकते हैं. ध्यान रहे कि यह आकलन महंगाई भत्ते (DA) और अन्य भत्तों के समायोजन से पहले का मूल आंकड़ा है.

यह भी पढ़ें : 8वें वेतन आयोग पर संसद में सरकार का बड़ा बयान! रिपोर्ट और लागू होने की तारीख पर जानें क्या कहा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola