World’s Quietest Airport : आपने दुनिया के सबसे बड़े, सबसे छोटे, सबसे व्यस्त हवाई अड्डे के बारे में सुना ही होगा लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे खाली हवाई अड्डा कौन सा है? आज हम आपको इस हवाई अड्डे के बारे में बताने जा रहे हैं। खबर आई थी कि इस हवाई अड्डे को भारत खरीद सकता है लेकिन आज तक इसको लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है और ये हवाई अड्डा आज भी वीरान पड़ा हुआ है।
मट्टाला राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को “विश्व का सबसे शांत” हवाई अड्डा कहा जाता है। यह हवाई अड्डा कोलंबो से मात्र चार घंटे की दूरी पर स्थित है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हंबनटोटा में स्थित इस हवाई अड्डे के टर्मिनल से औसत दिन में केवल सात लोग ही गुजरते हैं। मट्टाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जंगल और छोटे-छोटे गांवों से घिरा हुआ है। इस हवाई अड्डे पर एक टैक्सी का कार्यालय और एक होटल है।
कब और किसने करवाया था निर्माण?
मट्टाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बने हुए अधिक समय नहीं बीता है। राष्ट्रपति रहते हुए इस हवाई अड्डे को महिंदा राजपक्षे ने साल 2013 में शुरू करवाया था। राजपक्षे ने हवाई अड्डे के निर्माण पर 176 करोड़ खर्च किए थे। जब इसका निर्माण हुआ था तब इस पर चीन ने खूब पैसा लगाया था। इसके आस-पास के इलाके का विकास कर पर्यटन को बढ़ावा देने के इरादे से इस एयरपोर्ट का निर्माण कराया गया लेकिन ये कभी सफल हो ही नहीं पाया।
एक रिपोर्ट की मानें तो इस एयरपोर्ट की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिल पा रही है। ऐसे में चर्चा इस बात की भी थी कि इस एयरपोर्ट को बेचा जा सकता है। श्रीलंका की एक न्यूज वेबसाइट ने दावा किया था कि भारत और रूस ने इस एयरपोर्ट को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।
यह भी पढ़ें : 3 साल के बच्चे ने निगला चाबी का गुच्छा! फिर जो हुआ सन्न रह जाएंगे मां-बाप
जिस क्षेत्र में यह एयरपोर्ट बना है, वह महिंदा राजपक्षे का गृह क्षेत्र है। इस इलाके का विकास करने और पर्यटकों को लुभाने के मकसद से इस एयरपोर्ट का निर्माण करवाया लेकिन अब इसके भविष्य का कुछ अता-पता नहीं है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
8 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
20 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines