3 साल के बच्चे ने निगला चाबी का गुच्छा! फिर जो हुआ सन्न रह जाएंगे मां-बाप

Gujarat News : गुजरात में एक बच्चा चाबी का गुच्छा ही निगल गया, इसके बाद मां-बाप बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। जानें कैसे बच्चे के पेट से निकाला गया चाबी का गुच्छा! पढ़ें पूरी खबर…

Keychain

Gujarat News : छोटे बच्चों के प्रति अगर मां-बाप लापरवाही करते हैं तो इसका बुरा अंजाम भुगतना पड़ता है। बच्चे जब अपने पैरों पर चलने लायक हो जाते हैं, सामान हाथों में पकड़ने लग जाते हैं तो उनकी देखभाल अधिक करनी चाहिए। ऐसा ना करने पर बच्चे की जान मुसीबत में पड़ सकती है। गुजरात के अहमदाबाद से मां-बाप को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक बच्चा चाबी का गुच्छा ही निगल गया।

विज्ञापन

अहमदाबाद में दो साल 9 महीने के बच्चे ने ऐसी हरकत की, जिससे मां-बाप के होश उड़ गए। तमाम लोग बच्चे के साथ हुई घटना के लिए मां-बाप को ही दोषी ठहराने लगे। दरअसल बच्चे ने अनजाने में चाबी का गुच्छा निगल लिया, उसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो डॉक्टर के पास ले गए और बच्चे की जांच करवाई।

विज्ञापन

बिना सर्जरी के ही बाहर निकला चाबी का गुच्छा 

जांच में पता चला कि बच्चे के पेट में चाबी का गुच्छा है। डॉक्टर ने इसे निकालने की प्रक्रिया शुरू की। बताया गया कि डॉक्टर आश्रय शाह ने इस मामले को हैंडल किया और बच्चे के शरीर से चाबी का गुच्छा निकाला। बच्चे का ऑपरेशन नहीं किया गया क्योंकि दूरबीन की मदद से चाबी का गुच्छा निकल गया , वरना बच्चे को कई तरह की सर्जरी से गुजरना पड़ता।

विज्ञापन

यह मामला उन मां-बाप के लिए चेतावनी है, जो बच्चो को खेलते वक्त इधर-उधर छोड़ देते हैं। गनीमत रही कि बच्चा सही समय पर अस्पताल पहुंच गया और बिना ऑपरेशन के चाबी बाहर निकल गई, वरना बच्चे की जान मुसीबत में फंस सकती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ