हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खुद के मरने की खबर पढ़कर महिला हैरान, पोस्ट शेयर कर लिखा- अरे भाई जिंदा हूं

Weird News : एक महिला को अचानक पता चला कि एक वेबसाइट पर उसे मरा हुआ बताकर लोगों से श्रद्धांजलि देने के लिए कहा जा रहा है। हैरान महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहानी बताई है कि आगे क्या हुआ।

विज्ञापन

Weird News : कोई इंसान जिंदा हो और उसके मरने की बात सुनकर तमाम लोग सोशल मीडिया पर उसे श्रद्धांजलि देने लगें तो कैसा लगेगा? चौंक जाएगा ना? यही एक महिला के साथ हुआ। महिला को एक वेबसाइट पर मरा हुआ घोषित कर लोगों से श्रद्धांजलि देने की अपील की गई और कुछ लोग तो श्रद्धांजलि देने लगे। इसी बीच महिला के कुछ परिचितों को भी इसकी भनक लग गई, उन्होंने महिला से संपर्क किया तो पूरा मामला सामने आया।

मामला इंग्लैंड के नॉटिंघम का है, यहां रहने वाली 39 साल फेय फिनारो नाम की महिला उस वक्त हैरान रह गई जब उसे स्थानीय समाचार पत्र मैन्सफील्ड चाड के मृत्युलेख अनुभाग (Obituary Section) में अपना नाम और फोटो दिखी। फेय फिनारो की एक मित्र ने साइट पर उसकी मृत्यु की आकस्मिक सूचना देखी, जिसमें परिवार को फूल भेजने का विकल्प भी था।

दोस्तों ने दी जानकारी तो हैरान हुई महिला 

फेय फिनारो की दोस्त ने जब इस साइट को देखा तो उसने तुरंत अपने दोस्त को फोन किया तो पता चला कि वह जिंदा है। इसके बाद दोस्त ने फिनारो को वेबसाइट के बारे में जानकारी दी। फिनारो ने इसका स्क्रीनशॉट लिया और मेल कर तुरंत इसे हटाने के लिए कहा। इसके साथ इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए भी अपने दोस्तों और चाहने वालों को दी।

विज्ञापन

Faye Finaro Facebook Post

महिला ने कहा- जानने वालों को ये फनी लगा 

फेय फिनारो एक ब्यूटीशियन हैं, उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर कहा कि मैं जिंदा हूं। फिनारो ने यह भी बताया कि उसके कुछ परिचितों को यह मजेदार लगा। फेय फिनारो ने बताया, शायद कुछ गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ है लेकिन अहम बात ये है कि मैं जिंदा हूं। सभी चिंतिंत लोगों को धन्यवाद!

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ऐसी कौन-सी सब्जी है जिसमें ताला और चाबी दोनों आते हैं? मजेदार सवालों के जवाब

वहीं अब महिला के मरने की खबर छापने वाली कंपनी की तरफ से कहा गया कि वह जल्द से जल्द इस गड़बड़ी को ठीक करने के लिए फिनारो के संपर्क में हैं। यह किस गड़बड़ी से हुई है इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola