Employee dies in factory : 30 साल की एक कर्मचारी की मौत फैक्ट्री में ही हो गई। कर्मचारी ने मैनेजर से छुट्टी मांगी थी लेकिन मैनेजर ने छुट्टी नहीं दी। इसके अगले ही दिन कर्मचारी की मौत से हड़कंप मच गया। घटना थाईलैंड से सामने आई है। इस घटना की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि दुनिया भर में ऑफिस और निजी जिंदगी के संतुलन पर चर्चा तेज होती जा रही है। महिला कर्मचारी की मौत के बाद कंपनी की सफाई आई है।
30 साल की महिला थाईलैंड के सामुत प्राकन प्रांत में एक इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट में काम करती थी। महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि उसकी बड़ी आंत में सूजन के बाद मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर 5 से 9 सितंबर तक बीमारी की छुट्टी ली थी। इस दौरान वह अस्पताल में भर्ती थी।
अस्पताल से निकलने के बाद, तबीयत ठीक ना होने पर उसने दो दिन की और छुट्टी ले ली। 12 सितंबर की शाम को उसने अपने मैनेजर को बताया कि उसकी तबीयत और बिगड़ गई है, ऐसे में उसे एक दिन की और छुट्टी चाहिए। इस मैनेजर ने कहा कि फैक्ट्री में आकर उसे अपना एक और मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होगा क्योंकि वह पहले ही कई दिनों की छुट्टी ले चुकी है।
नौकरी से हाथ ना धो बैठे, इस चिंता की वजह से महिला 13 सितंबर को फैक्ट्री में काम पर पहुंची गई। महिला के एक मित्र का कहना है कि मात्र 20 मिनट काम करने के बाद ही बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया और सर्जरी की गई। अगले दिन नेक्रोटाइजिंग एंटरोकोलाइटिस से उसकी मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़ें : किन लोगों को और क्यों मिलती है ये अलग नंबर प्लेट? ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब
अब कंपनी का कहना है कि वह अपने कर्मचारी की मौत से दुखी है तथा इस घटना की जांच करेगी। एक बयान में कहा, ” हमारे लोग हमारी सफलता की नींव हैं, और हम इस नुकसान से तबाह हो गए हैं। हमारी प्राथमिकता इस कठिन समय में कर्मचारी के परिवार को अटूट समर्थन प्रदान करना है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, इसकी जानकारी सभी को दी जाएगी।
यह भी पढ़ें : कम कपड़ों में घूम सके बेगम इसलिए खरीद डाला कई सौ करोड़ का आइसलैंड!
हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में एक 26 साल की युवती की मौत का मामला सामने आया था। युवती एक जानी मानी कंपनी में चार्टेड अकाउंटेंट थी। उसकी मां ने कंपनी के मालिक को एक पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी से इतना काम लिया कि वह तनाव में आ गई थी। इस कारण से ही उनकी बेटी की मौत हो गई।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
8 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
11 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
15 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines