कम कपड़ों में घूम सके बेगम इसलिए खरीद डाला कई सौ करोड़ का आइसलैंड! खुद शेयर किया वीडियो

Viral Video : एक महिला का दावा है कि उसके पति ने एक आइसलैंड गिफ्ट किया है, ताकि वह आराम से कम कपड़ों में बिना किसी डर के घूम सके। महिला ने इसका वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

Husband Buy Iceland For wife
विज्ञापन

Viral News : कई लोग सामाजिक बंधनों और सुरक्षा के डर से मनमानी जिंदगी नहीं जी पाते हैं, खासकर महिलाओं को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक महिला का दावा है कि उसके पति ने सिर्फ इसलिए एक आइसलैंड खरीद लिया ताकि वह आराम से कम कपड़ों में बिना किसी डर के घूम सके। महिला ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति के साथ उस आइसलैंड पर पहुंची है, जिसे उसके पति ने खरीदा है।

दुबई में रहने वाली एक महिला का कहना है कि उसके पति ने एक आइसलैंड को ही खरीद लिया है ताकि वह समुद्र तट पर सुरक्षित महसूस कर सके। 26 साल की सौदी अल नादक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो इस कैप्शन के साथ साझा किया: “POV: आप बिकनी पहनना चाहती थीं इसलिए आपके करोड़पति पति ने आपके लिए एक द्वीप खरीद लिया।”

Advertisment

तीन साल पहले हुई थी शादी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 26 साल की सौदी दुबई के व्यवसायी जमाल अल नादक की पत्नी हैं। सौदी का कहना है कि वह हाउसवाइफ हैं। दोनों की मुलाकात उस वक्त हुई थी जब दोनों दुबई में पढ़ाई कर रहे थे और अब उनकी शादी को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soudi✨ (@soudiofarabia)

खूब वायरल हो रहा वीडियो

सौदी अल नादक का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है, जिसे एक सप्ताह से भी कम समय में 24 लाख लोगों ने देखा है। इसके अलावा सौदी ने अपनी हाईफाई जिंदगी से जुड़े कई वीडियो शेयर किए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स सौदी के वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि इतना अमीर है तो उसको आपके लिए एक चार्टेड प्लेन भी खरीद लेना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि उसने आइसलैंड खरीदा ताकि आप आराम बिकनी में घूम सकें, बहुत अच्छा है लेकिन ये तो पीछे के बगीचे में एक स्विमिंग पूल भी हो सकता था। एक अन्य ने लिखा कि मेरे लिए तो मेरा स्विमिंग पूल ही बहुत है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसी महिला के साथ वह लंबे समय तक अरबपति नहीं रह पाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ