हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पहले किया मेकअप और फिर हेलिकॉप्टर से लगा दी छलांग! इस लड़की को देख खुद डर में पड़ जाएगा डर

Viral Video : वीडियो में स्काइडाइविंग करने के लिए लड़की हेलिकॉप्टर पर सवार दिखाई दे रही है लेकिन हेलिकॉप्टर से छलांग लगाने से पहले इसने जो किया, उसे देख सब हैरान हैं! यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Viral Video : जब इंसान किसी एडवेंचर राइड की तैयारी करता है तो वह उत्साहित होता है या फिर थोड़ा नर्वस। पानी में गोता लगाना हो या फिर पैरासेलिंग करनी हो, राइड पूरी होने तक इंसान के अंदर थोड़ा डर तो होता ही है लेकिन इस वक्त एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्काइडाइविंग करने से पहले मेकअप करती दिखाई दे रही है।

वीडियो में दिखाई दे रही लड़की हेलिकॉप्टर पर सवार है और आसमान से छलांग लगाने की तैयारी कर रही है। उसके चेहरे पर आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा है। हेलिकॉप्टर से छलांग लगाने से पहले इस लड़की ने मेकअप करना शुरू कर दिया। उसके हाथों में लिपस्टिक है, जिसे वह अपने होठों पर लगा रही है और ऐसा करते-करते ही उसने छलांग लगा दी।

इंस्टाग्राम पर वायरल है वीडियो

लड़की का यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं कि जहां लोग स्काइडाइविंग करते वक्त नर्वस होते हैं, थोड़ा डर होता है। वहीं ये लड़की मेकअप कर रही है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर @laltihdama नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 12 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे तो इस बात का डर होता है कि अगर बैग नहीं खुला तो क्या होगा और ये मेकअप कर रही है। एक ने लिखा कि मैं तो बड़ी हिम्मती हूं क्योंकि ये वीडियो देखकर मैं बेहोश नहीं हुई। एक अन्य ने लिखा कि ये लड़कियां भी कमाल की हैं, इतनी ऊंचाई से छलांग लगा रही है, उसकी चिंता नहीं है और मेकअप कर रही है। एक ने लिखा कि कमाल का कांफिडेंस है इस लड़की में, सलाम है।

यह भी पढ़ें : बुलेट ट्रेन छोड़िए, चीन की सवारी रेल के आगे भी भारतीय पैसेंजर फेल, दो सबसे बड़े अंतर

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा लगा कि उसने लिपस्टिक को फेंक दिया, क्या ये सच है? एक ने लिखा कि वायरल रील बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि हम लड़कियों के लिए मेकअप सब से पहले है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola