Viral Video: मदद करते-करते तीन दोस्तों ने कर दिया ऐसा काम देख हंसी छूट जाएंगी
Edited By Shikha Singh

Edited By Shikha Singh

सोशल मीडिया पर दोस्तों से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल में तीन दोस्तों से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। तीनों को बोरियां उठाकर ट्रक में भरना था। इसी दौरान वो ऐसी-ऐसी हरकतें करते हैं जिसे देख आपका हंसना तय है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए इस फनी वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह तीन दोस्त कट्टा उठाने में एक दूसरे की मदद करने लगते हैं। तीनों को यह काम दिया गया था कि वो बोरियां उठाकर ट्रक में भरें। इसी काम को करने के दौरान सभी एक दूसरे की मदद में जुट गए। लेकिन काफी देर बाद भी एक बोरी भी वे ट्रक के अंदर नहीं रख सके। इन तीनों की अजीब हरकत आज आपको खूब हंसाने वाली है।
https://www.instagram.com/reel/CgZVBiKgo6V/?utm_source=ig_web_copy_link
वीडियो में जिस तरह से तीनों सच्चे दोस्त एक दूसरे की मदद कर रहे होते हैं लेकिन रिजल्ट कुछ नहीं निकलता उसे देख किसी की भी हंसी छूट सकती है। इस फनी वीडियो को ghantaa नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: