सरकारी कमरे में इंस्पेक्टर के साथ रंगरलियां मना रहा था थानेदार, 'फौज' लेकर पहुंच गई बीवी; जमकर हुआ क्लेश

Agra Viral Video : मामला आगरा के एक थाने का है, यहां एक थानेदार, महिला इंस्पेक्टर के साथ सरकारी आवास में मौजूद था। तभी थानेदार की पत्नी ‘फौज’ के साथ पहुंच गई और जमकर हंगामा किया।

Agra Police Viral Video

Agra Viral Video : उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला इंस्पेक्टर और थानेदार की पिटाई हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि थानेदार को कुछ महिलाएं और पुरुष पीट रहे हैं, जबकि महिला इंस्पेक्टर को एक महिला पकड़कर खड़ी है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो आगरा के थाना रकाबगंज का है। यहां महिला इंस्पेक्टर शैली राणा थाने में ही मौजूद सरकारी आवास में रहती हैं, उनके कमरे में मुजफ्फरनगर में तैनात थानेदार पवन चौधरी भी मौजूद था। इस दौरान पवन की पत्नी पूरे तामझाम के साथ रकाबगंज थाना में मौजूद सरकारी आवास पहुंच गई। इसके बाद जमकर बवाल हुआ, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सरकारी आवास में पकड़ी गई महिला इंस्पेक्टर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन चौधरी और शैली राणा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पवन चौधरी प्रयागराज जाने की बात कहकर घर से निकला और आगरा पहुंच गया। पवन की पत्नी को पहले से ही शक था तो वह भी पवन के पीछे-पीछे आगरा पहुंच गई। पवन की पत्नी कुछ पुरुषों, महिलाओं और अपने बच्चे के साथ शैली राणा के सरकारी आवास में घुस गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)


पवन चौधरी और शैली राणा को रंगे हाथ पकड़ा और फिर उन्हें खींचकर कमरे से बाहर निकला। दोनों की जमकर पिटाई हुई। वीडियो में महिला इंस्पेक्टर और थानेदार को जमकर गालियां दी जा रही हैं। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो पर आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जब दोनों अपनी मर्जी से कर रहे हैं फिर दूसरे उनको रोकने वाले कौन होते हैं? क्या सब अधिकार बस महिला को ही होते हैं? एक अन्य ने लिखा कि पुलिस विभाग की छवि खराब की जा रही है, कोई कार्रवाई तो की जानी चाहिए। एक ने लिखा कि दो बालिग लोग अपने कमरे में मौजूद हैं तो उनके साथ इतना बवाल करने की क्या जरूरत है, इससे उसकी महिला की जिंदगी और आसान हो जाएगी या उससे प्यार करने लगेगा? इसे पति -पत्नी के बीच में और विवाद ही होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ