Vaccine Save From Drugs : दुनिया भर के युवा नशे की चपेट में घिरते जा रहे हैं। कई बार युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को लेकर चिंता जाहिर की जा चुकी है। बताया गया कि इससे ना सिर्फ स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है बल्कि क्राइम में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। हालांकि अब एक ऐसी वैक्सीन बनाई गई है, जिससे ड्रग्स के असर को कम कर दिया जाएगा।
नशे से दूर करने के लिए बनी वैक्सीन
संयुक्त राष्ट्र की तरफ से अनुमान लगाया है कि साल 2021 में ही लगभग 2.2 करोड़ लोगों ने ड्रग्स का सेवन किया है और ड्रग्स का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब युवाओं को नशे से दूर करने के लिए इस वैक्सीन को तैयार किया गया है, खास तौर पर कोकेन का नशा करने वालों को ध्यान में रखकर इस वैक्सीन को बनाया गया है।
कहा जाता है कि कोकेन का सेवन करने के बाद पांच से 30 मिनट तक इसका सबसे खतरनाक असर होता है। यूरोप में कोकेन का सेवन करने वालों की संख्या अधिक है। ब्राजील के शोधकर्ताओं ने इस वैक्सीन को तैयार किया है। दावा किया गया है कि इस वैक्सीन को लगाने के बाद ड्रग्स का असर कम हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : Emergency Leave लेकर देखने पहुंची IPL, लाइव टीवी पर पकड़ी गई; वीडियो हो रहा वायरल
दावा किया गया है कि अगर किसी व्यक्ति को ये वैक्सीन लगी हुई है और वह कोकेन का सेवन करता है तो शरीर में कोकेन के जाते ही इसका असर कम हो जाएगा। हालांकि अब चिंता ये जताई जा रही है कि अगर इस तरह कोकेन के असर को कम करने की कोशिश की गई तो कहीं नशेड़ी कोकेन के सेवन की मात्रा बढ़ा ना दें।
यह भी पढ़ें : ‘मैं महाराज योगी जी के संरक्षण में हूं’, सीमा हैदर ने पाकिस्तानियों को लगाई फटकार, बोलीं- शर्म नहीं आती?
वैक्सीन लेने के बाद अगर कोकेन का असर कम हो जाएगा तो लोग कोकेन का डोज बढ़ा सकते हैं, जो और भी खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा करने से लोगों की मौत भी हो सकती है। कोकेन की लत व्यक्ति को धीरे-धीरे मौत की तरफ ले जाती है, इससे बचाव करना बेहद मुश्किल होता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines