Emergency Leave लेकर देखने पहुंची IPL, लाइव टीवी पर पकड़ी गई; वीडियो हो रहा वायरल

Girl Caught During IPL : लड़की ने बताया कि वह घर पर कुछ इमरजेंसी बताकर ऑफिस से निकल गई और IPL देखने पहुंच गई लेकिन देखिए कैसे उसके बॉस ने उसके पकड़ लिया।

IPL_952d64
विज्ञापन

Girl Caught During IPL : अक्सर ऑफिस से छुट्टी लेने के लिए लोग तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। कुछ खराब तबियत का हवाला देते हैं तो कुछ पारिवारिक इमरजेंसी की बात कहकर छुट्टी मांगते हैं। एक लड़की  जब इसी तरह बॉस से झूठ बोलकर मैच देखने पहुंच गई तो वह लाइव टीवी पर पकड़ी गई और इसके बाद उसके बॉस का मैसेज भी आया।

ऑफिस में झूठ बोल देखने पहुंची मैच

नेहा द्विवेदी नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने एक रील शेयर कर बताया गया कि वह घर में आई एक इमरजेंसी की बात कहकर ऑफिस से जल्दी चली गई। दरअसल वह बेंगलुरु और लखनऊ के बीच आईपीएल मैच को देखने जाने वाली थी लेकिन छुट्टी नहीं मिल रही थी तो उसने झूठ बोला

विज्ञापन

बॉस का आया मैसेज

मैच टीवी पर लाइव चल रहा था, उसका बॉस भी मैच देख रहा था। एक मौका ऐसा आया जब कैमरा उसकी जगह फोकस हुआ, जहां ये लड़की अपने दोस्तों के साथ बैठी हुई थी। जब बॉस ने उसे देखा तो मैसेज किया कि क्या तुम RCB की फैन हो? नेहा ने जवाब दिया-हां क्यों?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Dwivedi (@mishraji_ki_bitiya)


बॉस ने कहा कि तुम्हें कल निराशा हुई होगी। कल कैच मिस होने पर मैदान में तुम्हें निराश होते देखा था. इसके बाद बॉस ने बताया कि16.3 ओवर पर कीपर ने कैच मिस कर दिया था। नेहा ने जवाब दिया- अनुज रावत ने कैच मिस कर दिया था। बॉस ने कहा कि इसीलिए तुम कल ऑफिस से जल्दी घर गई थी?

विज्ञापन

नेहा ने बॉस के साथ हुई बातचीत और स्टेडियम में मैच देखने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया, जो वायरल हो गया। अब इस वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि ये तो पूरा स्क्रिप्टेड लग रहा है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा कई बार हो चुका है। इस बार तुम पकड़ी गई। इतने लोग मैच देखने जाते हैं, अब सबके बॉस तो आसानी से छुट्टी नहीं देते होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ