'मैं महाराज योगी जी के संरक्षण में हूं', सीमा हैदर ने पाकिस्तानियों को लगाई फटकार, बोलीं- शर्म नहीं आती?

Seema Haider and Sachin Meena : सीमा हैदर ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश के नोएडा में महाराज योगी जी के संरक्षण में हैं, यहां महिलाओं को कोई दिक्कत हो ही नहीं सकती। इससे पहले सीमा हैदर का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था।

Seema Haider

Seema Haider and Sachin Meena : पाकिस्तान से भारत आकर नोएडा के सचिन मीणा से शादी करने वाली सीमा हैदर को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई। आरोप है कि पाकिस्तान के कुछ यूट्यूबर्स ने सीमा हैदर का डीपफेक वीडियो बनाया और यह दिखाने की कोशिश की कि सचिन और सीमा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच मारपीट हुई है। हालांकि पहले वकील एपी सिंह और अब इस कपल ने सामने आकर सफाई दी है।

विज्ञापन

सचिन और सीमा ने दी सफाई

सचिन और सीमा ने एक वीडियो जारी कर पाकिस्तानियों पर तंज कसते हुए कहा कि रमजान के पाक महीने में झूठ फैलाते हुए शर्म नहीं आती। उन्होंने कहा कि कुछ न्यूज चैनल और यूट्यूबर ने झूठ फैलाने की कोशिश की है। सीमा ने कहा कि वो नहीं समझते कि मैं भारत में हूं।

विज्ञापन

‘महाराज योगी आदित्यनाथ जी के संरक्षण में हूं’

सीमा ने कहा कि मैं भारत के उत्तर प्रदेश में महाराज योगी आदित्यनाथ जी के संरक्षण में हूं। उनके संरक्षण में कोई महिला और कोई व्यक्ति दुःखी रह ही नहीं सकता। मैं अपने भाई वकील एपी सिंह के संपर्क में रहती हूं। सब फर्जी खबरें हैं और मैं यहां बहुत खुश हूं।


सीमा हैदर ने कहा कि ये सब मेरे साथ हो ही नहीं सकता क्योंकि मैंने करवा चौथ का व्रत रखा है और भाई एपी सिंह को राखी बांधी है। इस तरह के अफवाह से बचिए, मैं और मेरा पूरा परिवार खुश है और सब ठीक हैं।

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें सीमा हैदर के चेहरे पर सूजन दिखाई दी थी। उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। हालांकि यह वीडियो डीपफेक था। सचिन सीमा और वकील एपी सिंह ने इस वीडियो फेक बताया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ