Skin care TIPS: दही सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद है। यह गर्मियों में चेहरे पर होने वाली तमाम तरह की समस्याओं से आपको बचा सकता है। दही के यूज से स्किन की चमक वापस आ सकती है। गर्मियों में चेहरे पर दही से मसाज करना बेहद फायदेमंद है।
दरअसल, गर्मियों के मौसम में स्किन पर टैनिंग होती है, जिससे चेहरे रंग भी डार्क होने लगता है। लू चलने से चेहरे की चमक भी कम हो जाती है और पिंपल्स होना भी एक आम समस्या है। इन सभी समस्याओं से आपको दही राहत दिला सकता है। कुछ लोग स्किन पर केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स लगाते हैं, जो हानिकारक भी हो सकता है। ऐसे में टैनिंग, पिंपल्स और स्किन की ग्लो को लगाने के लिए दही का यूज करें।
स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है दही?
ओनली माय हेल्थ बेवसाइट के अनुसार, दही नैचुरल रूप से स्किन को ठंडा करता है। इसमें मौजूद गुण एंटीबैक्टीरियल गुण, विटामिन सी, विटामिन डी, लैक्टिक एसिड, कैल्शियम और गुड फैट्स स्किन को पोषण देकर स्किन की कई समस्याओं को दूर करते हैं। गर्मी में चेहरे पर रोज दही से मसाज करने से स्किन को कई फायदे मिलते है। हालांकि, इसके यूज से पैच टेस्ट जरूर कराएं।
रंगत में सुधार लाता है दही
सबसे पहले दही में 1 चम्मच टमाटर का रस मिलाएं और उससे चेहरे की मसाज करें। ऐसा करने से स्किन साफ होती है और उसमें सुधार आता है। इतना ही नहीं इससे स्किन का पीएच लेवल भी बैलेंस रहता है।
ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे करें दही का यूज
गर्मियों में सोने से पहले चेहरे की मसाज करें। इससे चेहरे पर ग्लो आता है। आप पहले चेहरे को साफ पानी से साफ करें। फिर हाथों में दही लेकर उससे मसाज करें।
स्किन की टैनिंग हटाता है दही
गर्मियों के मौसम में चेहरे पर टैनिंग आना आम समस्या है। जिसे आप दही की मसाज से दूर कर सकते हैं। इससे स्किन को ठंडक भी मिलती है। दही में मौजूद हेल्दी फेट्स टैनिंग को कम करके स्किन को चमकदार बनाते हैं।
स्किन लंबे समय तक हेल्दी रहती है
दही के यूज से चेहरे पर आने वाले बुढ़ापे के लक्षण कम होते हैं। क्योंकि दही में मौजूद गुण एजिंग की समस्या को भी दूर करते हैं। इसकी मसाज से फ्री रेडिकल्स से त्वचा का बचाव होता है। दही में मौजूद गुड फैट्स स्किन में लोच बनाए रखता है, लिहाजा स्किन लंबे समय तक हेल्दी दिखती है।
स्किन को मॉइस्चराइज करता है दही
दही में लैक्टिक एसिड पाए जाते हैं, जो स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं। दही कीमसाज से स्किन को अंदरूनी तौर पर पोषण मिलता है। आप 2 चम्मच दही को अच्छे से फेंट लें। इसके बाद इसे हाथ में लेकर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में 5 मिनट तक मसाज करें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines