'ऐ का कर रौए...', सचिन की हरकत से नाराज हुए सीमा हैदर के दादा ससुर, Video वायरल

Seema Haider Viral Video: सीमा हैदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके दादा ससुर नाराज होते दिख रहे हैं। 

Seema Haider father-in-law angry on Sachin Meena Video Viral

Seema Haider father-in-law angry on Sachin Meena Video Viral

विज्ञापन

Seema Haider Viral Video: पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा आई सीमा हैदर की लव स्टोरी पिछले कुछ समय से चर्चा में है। सचिन मीणा से शादी करने के बाद सीमा हैदर अब पूरी तरह से हिंदुस्तानी रंग में रंग चुकी है। वह पूजा पाठ करती नजर आती हैं तो कभी भारत-पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया को सपोर्ट करती दिखती हैं। सचिन मीणा और सीमा हैदर के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इस बार सीमा हैदर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके दादा ससुर नाराज होते दिख रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन और सीमा छत पर कपड़े सुखाने जाते हैं। इस दौरान सचिन हाथ में टब लिए खड़ा रहता है। सचिन कहता है- हैलो दोस्तों, हम दोनों ने बच्चों के कपड़े धोकर सुखा दिए हैं।

विज्ञापन

इसके बाद सीमा कैमरे को बाबा के पास लेकर जाने के लिए कहती है। जैसे ही सचिन कैमरा बाबा के पास लेकर जाता है, वह गुस्से से लाल होकर लोकल लैंग्वेज में कहते हैं- ‘ऐ का कर रौए…’, यानी ये क्या कर रहा है। इसके बाद सीमा और सचिन की हंसी छूट जाती है। बता दें कि सचिन मीणा-सीमा हैदर का नया रूम तैयार हो चुका है। दोनों ने अपने कमरे में राधा कृष्ण की तस्वीर लगाई है। उन्होंने इसे खूबसूरत तरीके से सजाया है। सीमा का कहना है कि वह पाकिस्तान में भी राधा कृष्ण की पूजा करती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ