पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने रशियन महिला पर्यटक से की छेड़खानी, वीडियो हो रहा वायरल

Russian Female Tourist Molested Video Viral: जयपुर के पेट्रोल पंप कर्मचारी पर आरोप लगा है कि एक रशियन महिला पर्यटक के साथ छेड़खानी की है। मामला पुलिस तक भी पहुंचा है।

jaipur Female Tourist Molested
विज्ञापन

Russian Female Tourist Molested Video Viral:  राजस्थान में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। हालांकि इन पर्यटकों की सुरक्षा पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय पुरुष के साथ एक रशियन महिला जयपुर में घूमने के लिए निकली तो पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उसके साथ छेड़खानी की।

वीडियो में महिला का दोस्त बता रहा है कि घटना 7 नवंबर की है जब विक्टोरिया नाम की एक रशियन महिला भारतीय ब्लॉगर के साथ खाना खाने पहुंची थी। एक पेट्रोल पंप पर दोनों तेल भराने के लिए पहुंचे। पीछे बैठी बिक्टोरिया को एक पेट्रोल पंप कर्मचारी गलत तरीके से छूने लगा। विक्टोरिया ने इसकी जानकारी पुरुष साथी को दे दी। जब उसने पेट्रोल पंप कर्मचारी से सवाल पूछा तो वह माफी मांगने लगा।

विज्ञापन

विक्टोरिया के साथ मौजूद लड़के ने जब पेट्रोल पंप के कर्मचारी से पूछा तो उसने कहा कि गलती से ऐसा हो गया। लड़के ने कहा कि गलती एक बार होती है, तीन बार नहीं , ये कह रही है कि तीन बार इसे गलत तरीके से छुआ गया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने माफी की मांग की लेकिन लड़के ने इनकार कर दिया और पुलिस को कॉल कर दिया।

लड़के ने बताया कि कई बार कोशिश करने के बाद पुलिस की कॉल लगी। पुलिस आई तो लड़के ने कहा कि इन्हें तगड़ी फटकार लगनी चाहिए, कल को ये यही किसी और के साथ भी करेंगे। पुलिसकर्मियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि कार्रवाई से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन

पुरुष साथी ने बताया कि यह घटना 7 नवंबर को ही हुई थी लेकिन कुछ टेक्निकल समस्या के कारण वह इसे शेयर नहीं कर पा रहे थे। वीडियो शेयर कर सवाल उठाया गया कि क्या विदेशी महिला पर्यटक राजस्थान में सुरक्षित हैं? सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग विक्टोरिया नाम की लड़की के साथ मौजूद लड़के की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ