Parle-G Prices In America And Pakistan : भारत में अगर सबसे ज्यादा लोकप्रिय बिस्किट्स की बात की जाए तो पारले-जी का नाम सबसे ऊपर आएगा। देश का शायद ही ऐसा कोई घर होगा जिसमें यह बिस्किट न पहुंचा हो। शहरों से लेकर गांवों तक हर वर्ग में आज भी इस बिस्किट की मांग वैसी ही बनी हुई है। आज भी कई लोगों की चाय बिना पारले-जी के अधूरी ही रहती है। लेकिन, आपको बता दें कि यह बिस्किट केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पॉपुलर है।
कब हुई पारले-जी की शुरुआत?
पारले-जी की शुरुआत मुंबई के विले पारले में स्थित एक पुरानी फैक्टरी में हुई थी। साल 1929 में मोहनलाल दयाल नामक कारोबारी ने इस फैक्टरी को एक कंफेक्शनरी यूनिट में बदलने का फैसला लिया था। इसके बाद साल 1938 में पहली बार पारले-जी बिस्किट बाजार में आया लेकिन तब इसका नाम पारले-ग्लूको (Parle-Gluco) हुआ करता था। 1947 में देश को आजादी मिलने के बाद बिस्किट उत्पादन रुक गया था। इसकी वजह देश में गेहं की कमी होना था, जो इसका मुख्य इंग्रीडिएंट है।
अमेरिका-पाकिस्तान में कीमत?
इसके बाद जब फिर इसका प्रोडक्शन शुरू हुआ तो इसका नाम पारले-जी कर दिया गया। बात करें इसकी कीमत की तो आज के समय में भारत में इसके 65 ग्राम के पैकेट की कीमत 5 रुपये है। वहीं, अमेरिका में पारले-जी के 8 पैकेट (56.5 ग्राम प्रति पैकेट) की कीमत 1 डॉलर (लगभग 83 रुपये) है। इस हिसाब से एक पैकेट की कीमत करीब 10 रुपये हुई। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करें तो वहां भी पारले-जी मिलता है लेकिन वहां इसके एक पैकेट की कीमत 50 रुपये के आस-पास है।
ये भी पढ़ें: क्यों अपनी लग्जरी Yachts बेचने जा रहे हैं बिल गेट्स?
ये भी पढ़ें: नकली उपकरण बेचने पर फंसे 19 कंपनियों के CEO
ये भी पढ़ें: मालदीव के बाद इस देश में भी बनी ‘चीन की सरकार’
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines