मुंबई : आइसक्रीम में मिली उंगली किसकी थी? DNA रिपोर्ट में सच्चाई आ गई सामने

Mumbai Ice Cream Case : मुंबई की एक महिला ने शिकायत की थी कि उसने ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी लेकिन जब वह आइसक्रीम खा रही थी, तभी उसमें एक इंसानी उंगली मिली थी। अब यह सामने आ गया है कि यह उंगली किसकी थी।

Finger Found in Icecream Mumbai Malad Police Enquiry

महिला डॉक्टर ने आइसक्रीम ऑनलाइन मंंगवाई थी।

विज्ञापन

Mumbai Ice Cream Case : मुंबई के मलाड की एक महिला उस उक्त हैरान रह गई थी, जब वह आइसक्रीम खा रही थी। मलाड वेस्ट में रहने वाली MBBS डॉक्टर ब्रैंडन सेराओ ने 12 जून को ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी, जिसमें एक इंसान किए उंगली मिली थी। जांच में अब यह बात सामने आ गई है कि आइसक्रीम में मिली उंगली किसकी थी। DNA जांच में पता चला कि आइसक्रीम में मिली उंगली फैक्ट्री के ही एक कमर्चारी की थी।

पुलिस जांच में पता चला है कि पुणे के 24 वर्षीय ओमकार पोटे नाम के कर्मचारी किए उंगली उस वक्त कट गई थी जब वह 11 मई को इंदापुर में फॉर्च्यून डेयरी फैक्ट्री में आइसक्रीम कोन भर रहा था। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में यम्मो ब्रांड नाम की आइसक्रीम बनाई जाती है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आइसक्रीम में मिली उंगली का DNA सैंपल लिया था।

विज्ञापन

पुलिस ने की जांच

उंगली किसकी है,  जांच के लिए पुलिस ने आइसक्रीम फैक्ट्री के कर्मचारी का ब्लड सैंपल और आइसक्रीम में मिली उंगली के सैंपल को लैबोरेटरी में भेजा था। पुलिस को यह भी पता लगाना था कि जिस शख्स की यह उंगली है, वो किसी ऐसी बीमारी से ग्रसित तो नहीं है, जो आइसक्रीम खाने वाली महिला के लिए खतरा बन सके।

राहत की बात ये है कि ओमकार पोटे नाम का कर्मचारी किसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित नहीं था। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री के कर्मचारी और पर्यवेक्षकों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है कि दूषित आइसक्रीम को ग्राहक तक भेज दिया गया।

विज्ञापन

सिर्फ मुंबई ही नहीं, बल्कि नोएडा से भी एक ऐसी ही खबर सामने आई थी, जिसमें ऑनलाइन मंगाई गई आइसक्रीम में कानखजूरा निकला था। इस मामले में नोएडा खाद्य विभाग ने जांच शुरू की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ