Bhopal Viral Video : शब्बीर अहमद : मध्य प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें रात में लड़के सड़क पर जानलेवा स्टंट करते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की जाती है। कुछ मामलों में कार्रवाई होती भी है लेकिन घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़कों का एक समूह रात में सड़क पर अश्लीलता करते दिखाई दे रहे हैं।
भोपाल के VIP रोड का मामला
ताजा मामला राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार पर सवार कुछ लड़के खूब हंगामा कर रहे हैं। सड़क पर स्टंट, कार की छत पर डांस और हुड़दंग से राहगीरों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा कर ये लड़के ना सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान के लिए खतरा बन रहे हैं ।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लड़के नशे में धुत बताए जा रहे हैं। दो लड़के कार की छत पर लेटकर अश्लील डांस करता दिखाई दे रहे हैं तो वहीं एक अन्य लड़का कार के दरवाजे पर लटका हुआ है। हैरानी की बात ये है कि सड़क पर ये लड़के तेज रफ्तार से कार दौड़ाते रहे लेकिन इन्हें ना कहीं रोका गया और ना किसी ने टोका।
देखिए वीडियो
कार सवार लड़कों के हुड़दंग को एक बाइक सवार ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में कार का नंबर भी दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। अब लोग इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि क्या इस तरह सड़क पर हुड़दंग और अश्लील हरकत करने वालों पर कोई कार्रवाई होगी?
यह भी पढ़ें : जिम में चोरी करने घुसे शख्स को मिली अजीब सजा, ट्रेडमिल पर भागते भागते फूल गया दम
सबसे हैरानी की बात ये है कि ये युवक नशे में बताए जा रहे हैं। ऐसे में अगर कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? कई किमी तक ये लड़के इसी तरह हुड़दंग करते रहे, पुलिस कहां थी? ये पूरा मामला कोहेफिजा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड का है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines