Video : जिम में चोरी करने घुसे शख्स को मिली अजीब सजा, ट्रेडमिल पर भागते भागते फूल गया दम

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के दतिया में एक जिम में चोरी करने घुसे चोरी की उस वक्त सांसें फूल गईं, जब वह पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद जिम के मालिक को ट्रेडमिल पर इतना दौड़ाया कि उसकी हालत खराब हो गई।

Madhya Pradesh Datia

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के दतिया में एक चोर को पकड़ने के बाद उसे अजीब सजा दी गई। चोरी करते वह सीसीटीवी में कैद हो गया और फिर वह पकड़ा गया। चोर एक जिम में चोरी करने घुसा था तो जिम के मालिक ने उसे जिम में ही एक अजीब सजा दे दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

चोरी करने जिम में घुसा था चोर

मामला मध्य प्रदेश के दतिया जिले के एक जिम का है। चोरी करने के मकसद से चोर जिम में घुस तो गया लेकिन उसने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसे ट्रेडमिल पर दौड़ना पड़ेगा। दरअसल एक नाबालिग लड़का चोरी करने के मकसद से जिम में घुस गया लेकिन सीसीटीवी में जिम के मालिक ने उसे देख लिया।

विज्ञापन

रात में जब जिम मालिक ने अपने फोन में जिम के सीसीटीवी को चेक किया तो पता चला कि एक चोर घुसा हुआ है। फिर क्या था, जिम मालिक तुंरत जिम पहुंच गया और चोर को जिम के अंदर ही पकड़ लिया। मारपीट करने की जगह जिम मालिक ने चोर को एक अजीब सजा दी।

देखिए वीडियो


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जिम मालिक ने चोर को सबक सिखाने के लिए अजीब तरीका खोजा। पुलिस को सौंपने से पहले जिम मालिक ने चोर को ट्रेडमिल पर खड़ा किया और उसकी रफ्तार तेज कर चोर को दौड़ने के लिए कहा। ट्रेडमिल पर दौड़ते-दौड़ते चोर की हालत खराब हो गई। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

इससे पहले उत्तर प्रदेश से एक अजीब चोर का मामला सामने आया था। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अधिकारी के घर में चोर चोरी करने पहुंचे लेकिन एक शख्स नशे में इस कदर मस्त था कि AC की ठंडी हवा पाकर वह वहीं सो गया। सुबह पुलिस के पहुंचने पर उसकी नींद टूटी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ