Kerala Road Accident: केरल में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, पलटने के बाद गेंद की तरह घूमी कार

Kerala Road Accident, Car Accident,Kerala,Kerala News,viral video,Kerala Road accident,Kerala accident,kerala viral video
विज्ञापन

Kerala Road Accident: केरल में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। मामला कोझिकोड जिले के कुरुमाला इलाके की बताई जा रही है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में एक कार सड़क पर पलटने के बाद गेंद की तरह घूमती दिखी।

बताया जा रहा है कि कार में नवजात समेत चार लोग सवार थे। खतरनाक हादसे के बावजूद नवजात समेत चारों लोग चमात्कारिक रूप से बच गए। कार सवार एक महिला गाड़ी से लटकती दिखी। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे दीवार से टकराने के बाद तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हुआ।

विज्ञापन

राहगीरों ने कार सवारों की मदद की

हादसे के बाद राहगीरों ने सड़क हादसे के शिकार परिवार की मदद की। बताया जा रहा है कि कार सवार लोगों में से एक या दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार कुछ लोगों को कार सवारों की मदद करते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि कार सवार पुनूर इलाके के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ