Japanese Man Becomes Dog: कहते हैं शौक बड़ी चीज होती है। जापान के एक शख्स को जानवर बनने का ऐसा शौक चढ़ा कि करीब 12 लाख रुपये खर्च कर वह ‘कुत्ता’ बन गया। फोटो-वीडियो देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। मामला जापान का है।
दरअसल, जापान के टोको ने 12 लाख रुपये खर्च कर एक विशेष कॉस्ट्यूम तैयार कराया है। अगर इस कॉस्ट्यूम को कोई पहन ले तो वह पूरी तरह कुत्ते जैसा दिखेगा। टोको अक्सर इस कॉस्ट्यूम को पहनकर सड़क पर निकलते हैं, तो लोग हैरान हो जाते हैं। टोको बिलकुल ‘कुत्ते’ जैसे दिखते हैं और उनकी हरकतें ऐसी कि आप समझ नहीं पाएंगे कि माजरा क्या है। उन्होंने ‘आई वांट टू बी एन एनिमल’ नाम से एक यूट्यूब चैनल भी बनाया है जिसके 30 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
कहा- मेरे बचपन का सपना पूरा हो गया
टोको ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए खबर शेयर करते हुए लिखा कि आखिरकार मेरा बचपन का सपना पूरा हो गया। जब मैं छोटा था तब से खुद को कुत्ते के रूप में देखना चाहता था। उन्होंने कहा कि मैंने ज़ेपपेट नाम की कंपनी से कोली ब्रीड के कुत्ते का कॉस्ट्यूम तैयार कराया है। जब मैंने इसे पहनकर बाहर जाने की सोचा तो मुझे लगा कि पता नहीं लोग कैसे रिएक्ट करेंगे। मैं काफी घबराया हुआ था। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार इस कॉस्ट्यूम को पहनकर बाहर निकला तो लोग हैरान थे, मेरे दोस्त और परिजन भी आश्चर्यचकित थे।
उधर, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टोको के कुत्ते वाले वीडियो और फोटो देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि लोग आपको देखकर घबराएं नहीं! आप एक विचित्र शौक वाले व्यक्ति हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है! एक महिला यूजर ने लिखा कि मैंने फोटो और वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को दिखाया और उसे बिल्कुल भी पता नहीं चला कि ये असली है या फिर नकली।
इसलिए टोको ने कोली ब्रीड का कुत्ता बनना चुना
टोको का कहना है कि उन्होंने कोली ब्रीड को इसलिए चुना क्योंकि ये उनका पसंदीदा नस्ल है। बता दें कि जेपपेट एक जापानी एजेंसी है जो फिल्मों के लिए मूर्तियां और मॉडल बनाने के लिए जानी जाती है। कथित तौर पर ज़ेपपेट को पोशाक बनाने में 40 दिन लगे।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines