Interesting Facts About Union Budget : नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश होने वाला है। बजट की तैयारी में शामिल अधिकारियों की ‘लॉक-इन’ प्रक्रिया शुरू होने से पहले हर साल की तरह ‘पारंपरिक हलवा समारोह’ आयोजित किया गया। ‘केंद्रीय बजट 2024-25’ को 23 जुलाई, 2024 को पेश किया जाएगा।
बजट से पहले आपके सामने कुछ दिलचस्प प्रश्न लेकर आए हैं, जो बजट से जुड़े हैं। आइए और जवाब के जरिये जानते हैं कि आप बजट के बारे में कितना जानते हैं।
पहला सवाल : भारत के किन प्रधानमंत्रियों ने बजट पेश किया था?
जवाब : पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू ने 1958 में, 1970 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और 1987 में राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए बजट पेश किया था।
दूसरा सवाल : अब तक सबसे लंबा भाषण किसने और कब दिया था?
उत्तर : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020 में सबसे लंबा बजट भाषण दिया था , जो लगभग 2 घंटे और 42 मिनट लंबा था।
तीसरा सवाल : भारत का बजट किस साल में ‘कागज रहित’ हो गया?
उत्तर : भारत के इतिहास में पहली बार 2021 में बजट कागज रहित हो गया।
चौथा सवाल : सबसे छोटा बजट भाषण कब और किसने दिया था?
उत्तर : इतिहास में सबसे छोटा बजट भाषण 1977 में हीरूभाई एम पटेल द्वारा दिया गया था। केवल 800 शब्दों का अंतरिम बजट भाषण दिया था। सबसे छोटा पूर्ण बजट भाषण वाई बी चह्वाण का था, जो केवल 9300 शब्दों का था।
यह भी पढ़ें : बाबा साहब के पास कितनी डिग्रियां और किताबें थीं? गिनते-गिनते थक जाएंगे आप
पांचवा सवाल : राष्ट्रपति भवन से बजट का प्रिंटिंग प्रेस क्यों किया गया था शिफ्ट?
उत्तर : 1950 तक बजट डॉक्यूमेंट छपाई राष्ट्रपति भवन में होती थी, लेकिन एक बार बजट का कुछ हिस्सा लीक हो गया था। इसके बाद से मिंटो रोड स्थित सरकारी प्रेस में छापा जाने लगा। साल 1980 से बजट की छपाई नॉर्थ ब्लॉक में होने लगी।
छठा सवाल : सबसे अधिक बार किसने बजट पेश किया है?
उत्तर : सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के नाम है। उन्होंने 10 बार पेश किया, इसके बाद पी. चिदंबरम ने 9 बार, प्रणब मुखर्जी और यशवंत सिन्हा ने आठ-आठ बार, और मनमोहन सिंह ने छह बार बजट पेश किया है।
यह भी पढ़ें : छींकने के बाद लोग क्यों कहते हैं God Bless You? जानें ऐसे ही सवालों के जवाब
सातवां सवाल : आजादी के बाद कितनी बार पेश हो चुका है बजट?
उत्तर : 1947 से लेकर के अब तक 92 बार आम बजट पेश किया जा चुका है, इसमें सामान्य और अंतरिम दोनों शामिल हैं। 67 सामान्य वार्षिक बजट और 15 अंतरिम बजट और 4 बार विशेष बजट पेश किया गया है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
12 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines