बाबा साहब के पास कितनी डिग्रियां और किताबें थीं? गिनते-गिनते थक जाएंगे आप

Ambedkar Jayanti 2024 : 14 अप्रैल को देश भर में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। 14 अप्रैल 1891 में उनका जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था। क्या आप जानते हैं कि बाबा साहब की किस मांग के विरोध में गांधी जी अनशन पर बैठ गए थे?

Aambedkar-Jayanti-2024

Ambedkar Jayanti 2024 : 14 अप्रैल को देश में आंबेडकर जयंती मनाई जाती है। भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था। बाबा साहेब का जन्म स्थान मध्य प्रदेश के महू में है। बाबा साहब ने तमाम सामाजिक मुश्किलों का सामना करते हुए ना सिर्फ पढ़ाई की डिग्रियां हासिल की बल्कि अधिकारों की लड़ाई भी लड़ी।

आज हम आपको बाबा साहब से जुड़े कुछ दिलचस्प सवालों के जवाब देने जा रहे हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि बाबा साहब के पास कितनी डिग्रियां थीं।

बाबा साहब को कितनी भाषाओं का ज्ञान था?
बाबा साहब को कुल 9 भाषाओं का ज्ञान था।

कैसा पड़ा था आंबेडकर नाम ?
कहा जाता है कि गांव के ही ब्राह्मण ने बाबा साहब को अपने नाम के साथ आंबेडकर जोड़ने की सलाह दी थी, अंबावडे उनके गांव का नाम था।

आंबेडकर की किस मांग के विरोध में अनशन पर बैठे थे गांधी जी?
छुआछूत को दूर करने के लिए आंबेडकर ने पृथक निर्वाचिका की मांग की, ब्रिटिश सरकार ने इस मांग को मान भी लिया। हालांकि गांधी जी इसके विरोध में आ गए और अनशन पर बैठे गए। कहा जाता है इसके बाद आंबेडकर ने अपनी मांग को वापस ले लिया था।

क्या आपको पता है कि बाबा साहब के पास कितनी डिग्रियां थीं?
बाबा साहब के पास 32 डिग्रियां थीं।

मृत्यु के वक्त बाबा साहब के पास कितनी किताबें थीं?
एक रिपोर्ट के अनुसार, मृत्यु के वक्त बाबा साहब के पास कुल 35000 किताबें थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JIC STUDY (@jicstudy)


बाबा साहब के कितने भाई बहन थे?
बाबा साहब के 14 भाई बहन थे लेकिन बाबा साहब अकेले थे जिन्हें पढ़ाई करने का मौका मिला था।

बाबा साहब ने कब लड़ा था पहला चुनाव?
बाबा साहब ने 1952 में पहली बार बॉम्बे नार्थ सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गए थे। हालांकि वह दो बार राज्यसभा सांसद रहे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ