Goa Brothers death Inside Story: गोवा में दो भाइयों की मौत होने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक 29 और 27 साल के भाइयों की मौत कैशेक्सिया और कुपोषण के कारण हुई है। इनकी बॉडी घर से बरामद की गई है। युवकों की मां भी बेहोश मिली है। सभी लोग उपवास पर थे और रोजाना सिर्फ एक खजूर खा रहे थे। उनकी मौत भूख से हुई है। इनके पिता कपड़ा विक्रेता हैं, जो अनबन के कारण अपने परिवार से अलग रह रहे थे।
बाहरी दुनिया से कट चुका था परिवार
डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की है। मृतकों में इंजीनियर जुबेर खान और छोटा भाई अफान खान शामिल हैं। बेहोश मिली रुकसाना खान का इलाज सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। जिसके बाद उनको मानसिक जांच के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज और ह्यूमन बिहेवियर इंस्टीट्यूट में दाखिल करवाया जाएगा। पिता नजीर खान बुधवार को परिवार से मिलने मडगांव के एक्वेम स्थित घर आए थे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ अंदर दाखिल हुए, तो छोटा बेटा कमरे में मृत मिला। साथ लगते कमरे में बड़े बेटे की फर्श पर लाश मिली। मां बिस्तर पर बेहोश मिली। ये लोग खाना नहीं खा रहे थे, जिसके कारण मौत हुई।
नजीर ने बताया कि वे सप्ताह की शुरुआत में भी घर आए थे, लेकिन इन लोगों ने अंदर नहीं आने दिया। नजीर के भाई अकबर खान ने कहा कि ये परिवार बाहरी दुनिया से कट चुका था। ये लोग किसी से बात नहीं करते थे। नजीर की परिवार से अनबन थी, जिसके कारण वे मडगांव में रह रहे थे। दोनों भाइयों का ननिहाल महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में पड़ता है, यहीं पर उनका अधिकांश बचपन बीता था। जुबेर सिंधुदुर्ग के सावंतवाड़ी में इंजीनियर के तौर पर काम करता था, जबकि अफान बीकॉम कर चुका था।
यह भी पढ़ें: Delhi HC ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज को किया सस्पेंड, राउज एवेन्यू कोर्ट में थे तैनात
जुबेर शादीशुदा था, उसके दो बच्चे भी हैं। बाद में ये लोग मडगांव चले गए थे। लेकिन जुबेर की बीवी और बच्चे मडगांव नहीं गए थे। ये लोग काफी साधन संपन्न थे। हो सकता है कि मानसिक तनाव से ग्रस्त हों। ये लोग दिन में सिर्फ एक खजूर खाते थे। नजीर ने बताया कि वे इन लोगों को सामान खरीदने के लिए कुछ पैसे देते थे, लेकिन कई दिन से ये लोग पैसे नहीं ले रहे थे। अवसाद के चलते इन लोगों ने घर के मुख्य गेट को भी बंद कर रखा था। ताकि इनसे मिलने के लिए कोई नहीं आ सके।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines