Girl Throws Boiling Water On Her Male Friend Video Viral: दोस्ती-यारी में हंसी-मजाक और मस्ती चलती रहती है। आजकल रील्स के जमाने में दोस्तों के बीच प्रैंक (Prank) करने का क्रेज भी काफी बढ़ गया है। अक्सर लोग अपने दोस्तों को चिढ़ाने के लिए उनके साथ प्रैंक करते हैं, जो दोस्तों को अच्छे लगते हें, लेकिन कई बार प्रैंक करना लोगों को काफी भारी पड़ जाता है। ऐसे ही एक प्रैंक का अंजाम युवक को भुगतना पड़ा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की खौलता हुआ गर्म पानी एक लड़के के ऊपर उड़ेलती दिख रही है। लड़का जमीन पर गिर गया और छन मनाने लगा।
लड़के पर फेंका खौलता हुआ पानी
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो रूस का है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि धुएं से भरे कमरे से एक लड़की हाथ में खौलता हुआ गर्म पानी लेकर आती है और लड़के के ऊपर फेंक देती है। गर्म पानी डलते ही लड़का चिल्लाते हुए जमीन पर गिर गया और छनमनाने लगा। वीडियो में इन दोनों के अलावा और भी कई लोग दिखाई दे रहे हैं। लड़की को ऐसा करते देख लोग हैरान रह गए। वीडियो कैप्शन के अनुसार, उक्त लड़के ने स्मोक गैस फोड़कर लड़की के साथ प्रैंक किया था, जिससे लड़की गुस्सा हो गई और उसने बदला लेते हुए लड़के पर खौलता हुआ गर्म पानी उड़ेल दिया।
वीडियो को मिले 45 मिलियन व्यूज
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही कुछ घंटों में इस वीडियो को 45 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को non aesthetic things नामक पेज से X हैंडल पर शेयर किया गया है। पोस्ट होते ही वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
1 day agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
2 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
3 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
3 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
3 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
9 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
10 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
12 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines