---विज्ञापन---

ऑटो में बैठ लड़की ने थूका गुटखा, ‘रंगीन’ हो गई बाइक

Girl Gutka Spit on Bike Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ऑटो में सवार है और सिर निकालकर गुटखा थूक रही है। लड़की ने एक बाइकर पर गुटखा थूक दिया, जिसके बाद बवाल हो गया।

---विज्ञापन---

Girl Gutka Spit on Bike Viral Video : भारत में सड़क पर थूकने वालों की कमी नहीं है। कोई गुटखा खाकर थूकता है तो कोई च्विंगम को ही सड़क पर थूक देता है। सड़क पर थूकती एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़की ने गुटखा थूका तो एक बाइकर की बाइक गंदी हो गई। शख्स ने लड़की से जब सवाल पूछा तो हैरान करने वाला जवाब मिला।

लड़की ने थूका गुटखा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार जैसे ही ऑटो के बगल से आगे निकलने की कोशिश करता है तो ऑटो में सवार एक लड़की ने मुंह बाहर निकालकर गुटखा थूक दिया। इससे बाइक गंदी हो गई। बाइक सवार ने ऑटो को ओवरटेक किया और लड़की ने जब सवाल पूछा तो क्या जवाब मिला?

---विज्ञापन---

लड़की ने कहा कि आप गाड़ी एक दम चिपका के क्यों लेकर जा रहे थे? इसमें आपकी ही गलती है। आपको किसने कहा था कि इतना सटा कर बाइक चलाने को ? इस पर बाइकर ने कहा कि तो क्या आप सड़क पर थूक दोगे? लड़की ने कहा कि आप अचानक से आ गए होंगे।


बाइकर ने कहा कि आप मेरी गाड़ी साफ करो, लड़की ने इससे इनकार कर दिया। बाइकर ने कहा कि ऐसे थोड़ी कोई सड़क पर थूक देता है, थोड़ी तो शर्म कर लेते। 58 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। News24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : भिक्षु बनने के लिए दान कर दी 200 करोड़ की संपत्ति, जानें कौन हैं भावेश भाई भंडारी?

लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि ये वीडियो तो मुझे स्क्रिप्टेड लग रहा है। एक ने लिखा कि जिस तरह से ओवरएक्टिंग की जा रही है, उसी से लग रहा है कि ये स्क्रिप्टेड है। एक अन्य ने लिखा कि अगर इस तरह कोई थूक देता है तो लोग पहले पिटाई करते हैं, इतने प्यार से कौन बात करता है भाई? एक ने लिखा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, थूकने के बाद होने वाली मारपीट के बाद ऑटो वाले चाचा से पूछ लेते।

First published on: Apr 15, 2024 01:01 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola