भिक्षु बनने के लिए दान कर दी 200 करोड़ की संपत्ति, जानें कौन हैं भावेश भाई भंडारी?

Donated Rs 200 Crore Become Monk :  भावेश भाई भंडारी ने जैन समुदाय के भिक्षुओं और गुरुओं की सेवा में हमेशा आगे रहते थे। साल 2022 में उनके बेटे और बेटी भी संन्यास लेकर भिक्षु बन गए थे।

Bhavesh Bhai Bhandari

Bhavesh Bhai Bhandari

विज्ञापन

Donated Rs 200 Crore Become Monk :  गुजरात के एक व्यापारी ने करोड़ों की संपत्ति, सुख सुविधा छोड़कर भिक्षु बनने का फैसला किया है। व्यापारी का फैसला सुनकर लोग हैरान रह गए। लोगों के मन में सवाल कौंधने लगा कि एक तरफ जहां लोग सुख सुविधाओं के लिए दिन-रात एक कर मेहनत करते हैं तो वहीं सुख और चैन की जिंदगी छोड़कर ये व्यापारी भिक्षु क्यों बनने जा रहा है।

करोड़पति शख्स ने छोड़ दीं सारी सुख सुविधाएं

गुजरात के साबरकांठा के हिम्मतनगर में रहने वाले भावेश भाई भंडारी ने सांसारिक जीवन की तमाम सुख सुविधाओं से दूरी बनाने का फैसला किया है। भावेश भाई के इस फैसले में उनकी पत्नी भी शामिल हैं। पति के साथ पत्नी ने भी सुख सुविधाओं को छोड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन

भिक्षुओं से है पुराना रिश्ता 

भावेश भाई भंडारी एक अच्छे और संपन्न परिवार से ताल्लुख रखते हैं। बचपन से ही वह आराम की जिंदगी जीते आ रहे हैं। परिवार का अहमदाबाद और साबरकांठा में व्यापार था। हालांकि इस परिवार का भिक्षुओं से रिश्ता पुराना है।

विज्ञापन

भंडारी दंपति क्यों बने भिक्षु?

भंडारी परिवार का भिक्षुओं और जैन समुदाय के सदस्यों के साथ जुड़ाव रहा है। उनके दो बच्चों ने भी भिक्षु बनने का फैसला किया था। साल 2022 में 16 साल का लड़का और 19 साल की लड़की भी भिक्षु बन गए थे। इसके बाद भंडारी दंपति ने भी भिक्षु बनने का फैसला किया है।

विज्ञापन

भंडारी दंपति ने फैसला किया है कि वे एयर कंडीशनर, पंखे और सेल फोन सहित सभी आधुनिक वस्तुओं का त्याग कर देंगे। हिम्मतनगर में एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें 35 अन्य लोगों ने भिक्षु बनने का फैसला किया है। इस जुलूस में शामिल होने से पहले भावेश भाई ने अपने पूरे 200 करोड़ रुपये दे दिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ