Elon Musk Son Viral Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क, सुंदर पिचई जैसे तमाम बड़ी हस्तियों से मुलाकात की है। इस दौरान एलन मस्क और उनके परिवार ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। एलन मस्क परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे। इतना ही नहीं जब एलन मस्क डोनाल्ड ट्रंप के सामने प्रजेंटेशन दे रहे थे, तब उनके बेटे ने ट्रंप से कह दिया कि आप राष्ट्रपति नहीं हो, यहां से जाओ। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति के सामने एलन मास्क प्रजेंटेशन दे रहे हैं। इसी बीच उनका बेटा पास में ही शरारत करता रहा। कभी वह नाक में उंगली डालता तो कभी इधर देखकर बातें करता रहा लेकिन इसके बाद उसने सीधे राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।
दरअसल जब एलन मस्क अपनी बात रख रहे थे तो उनका बेटा ट्रंप के पास पहुंच गया और करीब जाकर ट्रंप से कह दिया कि आप राष्ट्रपति नहीं हो, आपको यहां से जाना होगा। हालांकि ट्रंप ने उसकी इस बात को नजरअंदाज किया लेकिन वहां मौजूद कैमरे में उसकी बात रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
एक अन्य वीडियो क्लिप में एलन मस्क के बेटे को यह भी कहते हुए सुना गया कि मैं तुम्हारा मुंह बंद करना चाहता हूं। सोशल मीडिया पर एलन मस्क के बेटे के वीडियो वायरल हो रहे हैं और इस पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग राष्ट्रपति ट्रंप की खिंचाई कर रहे हैं तो कुछ बच्चे को व्यवहार बहुत साधारण बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें : PM Modi a Terrific Man…पीएम मोदी से मिलते ही और क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प?
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद एलन मस्क उनके सबसे करीबियों में से एक बन गए हैं। एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए जमकर प्रचार भी किया था। इस दौरान वह अपने बच्चों के साथ ही दिखाई दिए थे। हालांकि मीटिंग के दौरान वहां बच्चों की मौजूदगी देखकर लोग हैरत में हैं। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान भी एलन मस्क अपने दोनों बच्चों और पत्नी के साथ पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 hr agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines