Constable and Homeguard Fight Video: पुलिस लोगों की रक्षा करने के लिए होती है, ये भी सच है कि पुलिसकर्मी कई घंटों तक लगातार ड्यूटी पर रहते हैं। इस दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस की छवि वैसे तो जनता के बीच निगेटिव हो गई है। कुछ पुलिसकर्मी इसे सुधारने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ हद तक उन्हें इसमें सफलता भी मिल रही है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दो पुलिसवालों के बीच बहस हो रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार में दो पुलिसकर्मी बैठे हुए हैं। एक हेड कॉन्स्टेबल है तो दूसरा होमगार्ड। हेड कॉन्स्टेबल ने होमगार्ड से कहा कि जाओ मेरे लिए पानी ले आओ। इस आदेश को सुनकर होमगार्ड भड़क गया। उसने फोन निकाला और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो रिकॉर्ड करते हुए होमगार्ड ने पूछा कि अब तुम क्या कह रहे थे?
हेड कॉन्स्टेबल ने कहा कि मैं कुछ नहीं कह रहा था। बस पानी लाने के लिए कहा था। इस पर होमगार्ड ने जवाब देते हुए कहा कि मैं तुम्हें पानी पिलाने के लिए थोड़ी ड्यूटी पर आता हूं। हेड कॉन्स्टेबल ने कहा कि अगर तुम मुझे पानी पिला दोगे तो क्या मेरे नौकर हो जाओगे? होमगार्ड ने कहा कि मुझसे पानी क्यों मंगाया? आप अपाहिज हो क्या?
होमगार्ड ने पूछा कि तुम्हें अगर कोई दिक्क्त हो तो ले आऊं, तुम्हारे पैर में कोई समस्या है तो भी बताओ मैं ले आऊं। इस पर हेड कॉन्स्टेबल ने जवाब दिया कि मेरे जूता खुला हुआ हैं यार। अंत में होमगार्ड यह कहते हुए पानी लेने चला गया कि आगे से अब कह भी मत देना। सोशल मीडिया पर होमगार्ड और हेड कॉन्स्टेबल के बीच ही बहस का वीडियो वायरल हो रहा है।
एक ने लिखा कि पानी पिलाना पुण्य का काम कहा जाता है, इसके लिए कभी मना नहीं करना चाहिए। एक ने लिखा कि मुझे तो बात आश्चर्यजनक लग रही है कि दोनों ने बिना गाली दिए हुए एक दूसरे से झगड़ रहे हैं। इतनी देर की लड़ाई में एक बार भी किसी ने गाली नहीं दी। एक अन्य ने लिखा कि होमगार्ड के साथ बुरा बर्ताव हो रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि होमगार्ड को ऐसे ही काम करने पड़ते हैं ये बिना काम के अकड़ दिखा रहा है।
यह भी पढ़ें : मगरमच्छ के मुंह से बचा ली कुत्ते की जान पर नहीं निकला मुंह से सिगार; देखिए वीडियो
एक ने लिखा कि आजकल वीडियो बनाने का ट्रेंड चल गया है लोग कुछ भी कांड करते हैं और वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं। एक ने लिखा कि बोतल हाथ में पकड़कर फालतू में बहस कर रहा है। अरे नहीं जाना था तो साफ मना कर देता। एक अन्य ने लिखा कि और इसी नौकरी के लिए हजारों लोग मर रहे हैं।
हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब दो पुलिसकर्मियों के बीच बहस हुई हो। इससे पहले मारपीट हो चुकी है, शराब के नशे में सड़क किनारे लेटे पुलिसकर्मियों के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
9 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines