Hemoshree Bhadra Fantasy Wedding With Travis Head: ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वर्ल्ड कप जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में ट्रेविस हेड का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने फाइनल में शतक ठोक सुर्खियां बटोरी थीं। ट्रेविस हेड के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इस बीच एक बंगाली मॉडल ने हेड के नाम का सिंदूर भरकर चौंका दिया।
बंगाली मॉडल हेमोश्री भद्रा ने उनसे ‘शादी’ कर ली, लेकिन इस शादी में एक ट्विस्ट है। ये असली नहीं बल्कि काल्पनिक शादी है। हालांकि उन्होंने इस शादी को बिल्कुल रियल बनाने के लिए परिवार के सदस्यों से पारंपरिक शंख और उलू बजवाया।
हाथ में ट्रेविस हेड की तस्वीर
हेमोश्री एक कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके बायो में ‘मिस कोलकाता’, लेखिका, मॉडल, अभिनेत्री और यूट्यूबर लिखा है। उनके 7 लाख 23 हजार 666 फॉलोअर्स हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने बनारसी साड़ी पहनी हुई है और माथे पर लंबा सिंदूर लगाया हुआ है। जबकि हाथ में ट्रेविस हेड की तस्वीर पकड़ी हुई है। वीडियो में हेमोश्री ने कहा- ट्रेविस हेड के नाम का सिंदूर मांग में डाली है, जितना इस लड़के के बारे में सोचती हूं, उतना बढ़ती मेरे चेहरे की लाली है। अपने हाथों से ब्यूटीफुल पिक्चर है थामी, काश ये बन जाए मोरा स्वामी।
हो रही हैं ट्रोल
हालांकि हेमोश्री के ऐसा करने पर वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। हेमोश्री ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें देशद्रोही कहकर जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत दुख हुआ कि उन्हें नेटिजेंस के एक के बाद एक भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बचपन में उन्होंने किताबों में पढ़ा था कि यह खेल विभिन्न देशों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए है, तो अब लोग इतने प्रतिशोधी क्यों हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IND Vs AUS: ‘सोफे पर विश्व कप देखने से कहीं बेहतर’, ट्रेविस हेड ने क्यों कही ये बात?
हेमोश्री का तर्क है कि ट्रेविस के इंस्टा पर 2.2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनके करीब 7.2 लाख। उन्होंने ट्रेविस को टैग करते हुए वीडियो अपलोड किया। अगर क्रिकेटर को बुरा लगा तो वह टैग हटा देंगी, लेकिन ट्रेविस ने ऐसा नहीं किया। बस कुछ दर्शकों को समस्या हो रही है। कोलकाता की मॉडल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines