Avadh Ojha Viral News: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले सेलिब्रिटी टीचर के रूप में फेमस अवध ओझा सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आप ने उनको दिल्ली के पटपड़गंज से टिकट दिया है। तभी से अवध ओझा कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाए हुए हैं। उनके इंटरव्यू का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें वह एक लड़के के सामने हाथ जोड़ते दिख रहे हैं।
गांव का नाम सुन खड़े हो गए अवध ओझा
फेसबुक पर जो अवध ओझा का वीडियो वायरल हो रहा है, वह लल्लनटॉप ने शेयर किया है। जिसमें अवध ओझा स्टेज पर बैठे हैं, इस दौरान एक लड़का उनसे सवाल पूछने के लिए खड़ा होता है। वह बोलता कि सर में बहुत ही बदनाम जगह से आता हूं। इसपर अवध ओझा बोलते हैं कि कहीं अफगानिस्तान से तो नहीं आते। वह लड़का उनकी बात का जवाब देते हुए कहता है कि नहीं सर मैं एमपी के चंबल से आता हूं।
ये भी पढ़ें: Watch Video: डोसा विद पंजाबी ट्विस्ट! आनंद महिंद्रा ने पोस्ट में दिखाया कल्चरल फ्यूजन
चंबल का नाम सुनकर अवध ओझा अपनी सीट से उठकर खड़े हो जाते हैं और उस लड़के के सामने हाथ जोड़ लेते हैं। इसके बाद वह अपनी टैगलाइन बोलते हुए कहते हैं कि चंबल की डकैती और अवध ओझा की बकैती…इसके बाद सब लोग जोर से हंसने लगते हैं।
12 फेल का क्या है कनेक्शऩ?
12वीं फेल आइपीएस अनुराग पाठक की कहानी तो सभी ने सुनी होगी। अनुराग पाठक भी चंबल इलाके से ही आते हैं। उनके संघर्ष की कहानी को बताते हुए उस लड़के ने कहा कि मुझे सफलता नहीं मिल पा रही है। कई एग्जाम भी पास कर चुका है लेकिन नौकरी नहीं मिल पा रही है। इसपर अवध ओझा ने डॉली चायवाला का उदाहरण देते हुए कहा कि जो भी काम करो उसको साधना की तरह करो, मेहनत से सब कुछ नहीं होता। काम में क्वालिटी होनी जरूरी है।
ये भी पढ़ें: Avadh Ojha लड़ना चाहते थे लोकसभा चुनाव, जानें किस पाटी से और कहां से मांग रहे थे टिकट?
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
36 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines