'हम बहुमत के साथ बंगाल में सरकार बनाने जा रहे…', वोटिंग से पहले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का दावा

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल से 2 चरणों में विधान सभा चुनाव होने हैं। पहले चरण में 23 और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होने हैं। इसी बीच बीजेपी अध्यक्ष ने बड़ा दावा किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

BJP President Nitin Nabin

बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: नितिन नवीन (Photo: ANI)

विज्ञापन

West Bengal Elections: देश में चुनावी माहौल है। आज तीन राज्यों में विधान सभा चुनाव है। वहीं पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल से 2 चरणों में विधान सभा चुनाव होने हैं। पहले चरण में 23 और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होने हैं। बीजेपी ने पश्चिच बंगाल का रण जीतने में पूरी ताकत झोंक दी है। उधर, टीएमसी ने सत्ता में वापसी के लिए दिल्ली से बंगाल तक तैयारी की है। कई बार टीएमसी के नेता चुनाव आयोग से मुलाकात कर चुके है। इसी बीच बीजेपी अध्यक्ष ने बड़ा दावा किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि हम बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रहे हैं। ममता दीदी, बंगाल की जनता की चिंता अब हम करने वाले हैं। आपने तो सिर्फ बांग्लादेशियों की चिंता की है।

विज्ञापन

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए सदस्यों का चयन किया जाएगा। मतगणना और परिणाम की घोषणा 4 मई को किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि हम वहां निश्चित रूप से अपनी सरकार बनाएंगे। 2016 में बंगाल में हमारी क्या स्थिति थी और 2021 में हम कहां हैं? बंगाल में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। इसके बावजूद, हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और 38% वोट शेयर तक पहुंच गए हैं। भाजपा ने बंगाल में अपनी जड़ें लगातार मजबूत की हैं।

विज्ञापन

नितिन नबीन ने कहा कि केरल में हमारा वोट शेयर 2% था और अब 20% हो गया है। हमने तिरुवनंतपुरम में महापौर का चुनाव जीता है। केरल के लोग एलडीएफ और यूडीएफ के बीच लंबे समय से चल रहे मैच फिक्सिंग के खेल से मुक्ति चाहते हैं। हम अपना वोट बैंक बढ़ा रहे हैं। जिन लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था, उन्हें अब भाजपा के रूप में एक विकल्प दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ