Warisaliganj Election Result 2025: आरजेडी की अनीता ने किया बड़ा उलटफेर, अरुणा देवी को जीत की हैट्रिक से रोका

Warisaliganj Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 में आज वारिसलीगंज विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं. Bihar Chunav Natije 2025 पर पूरे देश की नजर थी. राष्ट्रीय जनता दल की अनीता और भारतीय जनता पार्टी की अरुणा देवी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. वारिसलीगंज विधानसभा सीट के Bihar Assembly Election 2025 में आरजेडी की अनीता को करीबी जीत मिली.

warisaliganj assembly constituency

warisaliganj assembly constituency

विज्ञापन

Warisaliganj Election Result 2025: आज बिहार की नवादा जिले के वारिसलीगंज विधानसभा सीट का  फैसला हो गया है. बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर आज के दिन मतगणना हुई. वारिसलीगंज विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी. बिहार के मगध क्षेत्र में स्थित वारिसलीगंज, नवादा जिले का बहुत अहम हिस्सा है और इसकी सीट पर सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल की अनीता और भारतीय जनता पार्टी की अरुणा देवी के बीच था. जहां पर अनीता ने बड़ा उलटफेर करके अरुणा देवी को हरा दिया.

वारिसलीगंज Election Result 2025 

बिहार के वारिसलीगंज विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल की अनीता खड़ी थी. वहीं NDA की ओर से ये सीट भारतीय जनता पार्टी के पास थी. उन्होंने यहां से मौजूदा विधायक अरुणा देवी को टिकट दिया था. अरुणा देवी पिछले 2 बार से इस सीट पर जीत रही थी, लेकिन उन्हें हैट्रिक लगाने से अनीता ने रोक दिया. आरजेडी की अनीता को 97833 वोट मिले हैं, तो वहीं बीजेपी के अरुणा देवी को 90290 वोट ही मिले. अनीता ने बड़ा उलटफेर करके 7543 वोटों से जीत दर्ज की है. इस सीट पर इन्हीं दोनों प्रत्याशियों के बीच टक्कर देखने को मिली.

विज्ञापन

Warisaliganj Election Result 2020

क्रमांकउम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोट
1अरुणा देवीबी.जे.पी. (BJP)62,451
2सतीश कुमारआई.एन.सी. (INC)53,421
3आरती सिन्हानिर्दलीय (IND)39,363

Warisaliganj Election Result 2015

क्रमांकउम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोट
1अरुणा देवीबी.जे.पी. (BJP)85,912
2प्रदीप कुमारजेडी(यू) (JD(U))66,385
3नोटानोटा (NOTA)4,851

जानें इस विधानसभा सीट के सभी समीकरण 

बिहार-झारखंड के बॉर्डर के पास स्थित नवादा जिले की वारिसलीगंज एक सामान्य सीट है. इस सीट पर 92.31 प्रतिशत ग्रामीण वोटर हैं. जबकि सिर्फ 7.7 प्रतिशत ही शहरी वोटर हैं. वारिसलीगंज विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों की आबादी की करें तो वो 22.23 प्रतिशत है. वहीं मुस्लिम मतदाता इस सीट पर 9.3 प्रतिशत हैं. इस सीट पर लंबे समय से बीजेपी का ही दबदबा रहा था, जिसे आरजेडी की अनीता ने खत्म कर दिया. 2020 के विधानसभा के समय 3,51,015 वोटर इस सीट पर थे.

विज्ञापन
This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ