5 मार्च को यूपी कैबिनेट के विस्तार की उम्मीद, ओपी राजभर समेत इन नए चेहरों को मिल सकती है जगह

Uttar Pradesh Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में आगामी पांच मार्च को कैबिनेट का विस्तार होने की संभावना है। माना जा रहा है कि सुभासपा के प्रमुख ओपी राजभर को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। इसके अलावा रालोद के एक या दो नेताओं को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।

CM Yogi Adityanath
विज्ञापन

Uttar Pradesh Cabinet Expansion : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट का विस्तार 5 मार्च को होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाले इस कैबिनेट विस्तार के तहत मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा भाजपा नेता दारा सिंह चौहान को भी शामिल किए जाने की उम्मीद है। रालोद से किसी नेता का नाम सामने नहीं आया है लेकिन उसके एक या दो नेताओं को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

विज्ञापन

ओपी राजभर को मिल सकती है जगह

सूत्रों के अनुसार नए चेहरों में तीन भाजपा के, दो राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के और एक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का हो सकता है। चर्चा है कि सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर को कैबिनेट का हिस्सा बनाया जा सकता है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा पिछले साल एनडीए का हिस्सा बन गई थी। वह तब से ही यूपी की कैबिनेट का हिस्सा बनाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने यह भी कह दिया था कि सब्र का बांध टूटता जा रहा है।

सपा के बागी विधायकों को भी उम्मीद

इसके अलावा समाजवादी पार्टी (सपा) के सात बागी विधायकों में से कम से कम एक को कैबिनेट का हिस्सा बनाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि बीती 27 फरवरी को ही राज्यसभा चुनाव हुए थे जिनमें भाजपा ने उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। सपा के बागी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ