समाजवादी पार्टी की सबसे कम उम्र में गिने जाने वाली सांसद प्रिया सरोज की शादी भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह से नवंबर में होगी। प्रिया सरोज के पिता ने शादी को लेकर बताया कि आईपीएल खत्म होने के बाद दोनों की सगाई कर देंगे। फिर शादी भी जल्दी करेंगे। वहीं, 1 जून को प्रिया और रिंकू की शादी और सगाई को लेकर डेट सामने आ गई है। खबर के अनुसार, शादी भी इसी साल 8 नवंबर को होगी। आइए आपको प्रिया सरोज के अभी तक के सियासी सफर के बारे में बताते हैं।
कहां से की पढ़ाई?
साल 1998 में वाराणसी में प्रिया सरोज का जन्म हुआ। बता दें, 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में मछलीशहर से सांसद चुनी गईं थीं। सांसद बनने के साथ ही वो सबसे कम उम्र की सांसद बनीं थीं। उन्होंने मछलीशहर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी बीपी सरोज को हराया था। इसके अलावा 18वीं लोकसभा में चुनाव के बाद प्रिया सरोज साल 2024 सितंबर से सामाजिक न्याय और अधिकारिता समिति की सदस्य भी हैं।
कौन हैं प्रिया सरोज?
आपको बता दें, इसी साल जनवरी में बल्लेबाज रिंकू सिंह का एसपी की सांसद से रिश्ता पक्का हुआ था। दोनों का रोका हो चुका है और अब सगाई होने जा रही है। प्रिया सरोज की बात करें तो वो सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बनीं। उन्होंने डीयू से पढ़ाई की। वहीं, उनके पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से 3 बार सांसद रहे हैं।
कितनी संपत्ति हैं प्रिया सरोज के पास
प्रिया सरोज ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इलेक्शन एफिडेविट फाइल करते हुए अपनी प्रॉपर्टी बताई थी। उनके पास टोटल 75,000 रुपये नकद हैं, जबकि 10 लाख 18,719 रुपये बैंक में जमा हैं (11 lakh 25 thousand 719 rupees)।
प्रिया सरोज पेशे से एडवोकेट भी हैं
प्रिया सरोज न सिर्फ सांसद हैं, बल्कि वह पेशे से एडवोकेट भी हैं। उन्होंने गौतमबुद्धनगर स्थित एक यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रेजुएट की स्टडी भी की है। प्रिया सरोज की इंगेजमेंट 8 जून 2025 को होने जा रही है और शादी 18 नवंबर को होगी।
ये भी पढ़ें- आखिर आकाश आनंद की बसपा में वापसी से कौन बेचैन? मायावती ने फिर कहा, अवसरवादी नेताओं की जरूरत नहीं
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, SP में शामिल हुए धर्मेंद्र कश्यप
9 mins agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
3 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines