आखिर आकाश आनंद की बसपा में वापसी से कौन बेचैन? मायावती ने फिर कहा, अवसरवादी नेताओं की जरूरत नहीं

Akash Anand News: बसपा में आकाश आनंद की वापसी से सियासी हलचल तेज, मायावती ने क्यों जताई नाराजगी। जानिए उन्होंने क्या कहा और इससे किसे हो रही है बेचैनी। पढ़े लखनऊ से अशोक कुमार तिवारी की रिपोर्ट

akash anand

मायावती के भतीजे आकाश आनंद।

Akash Anand News: बसपा प्रमुख मायावती ने अभी कुछ दिनों पहले ही अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में पुनः शामिल करवाया था। उन्होंने आकाश को पार्टी का चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर भी बनाया था। अब उनके इस निर्णय के बाद मायावती का ये मानना है की आकाश की वापसी से कुछ लोगों में बेचैनी है। आज मायावती ने कहा कि बसपा ही देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो बहुजन हित और अम्बेडकरवादी है। पार्टी में हमेशा से ही पार्टी हित का ध्यान रखते हुए लोगों को निकाला भी जाता रहा है और पश्चाताप के बाद उनकी वापसी भी होती रही है।

विज्ञापन

पार्टी को उम्मीद कि आकाश अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे

मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि बसपा को उम्मीद है की आकाश अम्बेडकर और काशीराम की मुहिम को आगे बढ़ाएंगे और अपनी जिम्मेदारी का सही से निर्वहन करेंगे। यही नहीं, मायावती ने फिर साफ किया कि अवसरवादी और स्वार्थी लोगों की पार्टी को कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

विपक्ष पर भी सीधा आरोप

मायावती ने बीजेपी, सपा और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब लोगों को सावधान रहना होगा क्योंकि इन दलों के सहारे भले ही स्वार्थी नेता बरसाती मेंढक बनकर विधायक, सांसद या मंत्री बन जाएं लेकिन ये लोग समाज का भला नहीं कर सकते। इससे उनका संकेत साफ है की मायावती अब पूरी तरह दलित और पिछड़ों के बीच यह संदेश देना चाहती हैं कि अम्बेडकर की असली अनुयायी सिर्फ बसपा ही है।

विज्ञापन

कैसे हुई थी आकाश आनंद की वापसी?

बसपा प्रमुख मायावती कई बार ऐसा करती रही हैं। उन्होंने पार्टी से कई बार लोगों को निकाला भी हैं और फिर एक बार मौका दिया है। आकाश आनंद के माफी मांगने पर उन्हें पार्टी में वापिस लिया गया था। आकाश ने भी एक्स पर माफीनामा पोस्ट कर उनसे माफी और एक और मौके की सिफारिश की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ