Mysterious Fever in West Uttar Pradesh: कभी बारिश-कभी उमर भरी गर्मी… मौसम के पल पल बदलते मिजाज ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। ऐसे में कई तरह के संक्रमित बुखार भी पनप रहे हैं। इसी बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक रहस्यमयी बुखार ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। आगरा और आसपास के जिलों में भी इस अनजान बुखार से अभी तक 40 बच्चों समेत 68 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया गया है।
इन जिलों में कोहराम की स्थिति
एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज में लोगों में दहशत का माहौल है। बताया गया है कि एक करीब एक सप्ताह के भीतर 40 बच्चों समेत 68 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, अस्पतालों में भी लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आगरा में भी बड़ी संख्या में इस बुखार से पीड़ित मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज समेत अन्य अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
डेंगू मलेरिया की तरह हैं लक्षण
स्थानीय डॉक्टरों और मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि इस बुखार के लक्षण डेंगू और मलेरिया की तरह ही हैं। उधर, पहले लोगों को लगा कि ये मौसम के बदलने पर वायरल फीवर है, लेकिन जैसे ही एक साथ मौतों का इतना बड़ा आंकड़ा सामने आया तो सभी के होश उड़ गए। आगरा के जिला चिकित्साधिकारी अरुण श्रीवास्तव ने एक मीडिया रिपोर्ट में कहा है कि इस बुखार के लक्षण वायरल की तरह ही हैं। उन्होंने कहा है कि हम फिर भी बुखार से पीड़ितों के नमूनों की जांच कर रहे हैं।
वाराणसी में चूहों के पेशाब से फैला संक्रमण
बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश वाराणसी में भी एक संक्रमण फैलने की खबर सामने आई थी। एक साथ करीब 10 बच्चे अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हुए थे। जांच में सामने आया था कि सभी बच्चे चूहे के पेशाब से फैलने वाले संक्रमण लिप्टोस्पायरोसिस से संक्रमित हुए थे। इस जानकारी के बाद भी वाराणसी के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वाराणसी सीएमओ ने इसके लिए एडवायजरी भी जारी की थी।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
3 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
8 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
13 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines