हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'वोटर आईडी और आधार कार्ड मैटल का होना चाहिए', सपा नेता अखिलेश यादव ने क्यों की यह मांग?

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से नई मांग की है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग को वोटर आईडी और आधार कार्ड मैटल का बनाना चाहिए। पढ़िए क्या है इसके पीछे की वजह…

विज्ञापन
Akhilesh yadav

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए चुनाव आयोग से नई मांग की है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग को वोटर आईडी और आधार कार्ड मैटल का बनाना चाहिए। कम से कम चुनाव आयोग को इतना खर्चा तो करना चाहिए। इसके पीछे अखिलेश ने तर्क दिया कि मैटल के आईडी होंगे तो कोई चुनाव के दिन फर्जी नहीं बना सकेगा। कहा कि आधार पर हमारा सबकुछ डिपेंड करता है। वही हमारी पूरी पहचान है। असली-नकली की पहचान के लिए मशीनें बना ही सकते हैं। अखिलेश ने कहा कि टेक्नोलॉजी इतनी आसान है, सस्ती है। चुनाव आयोग को सुधार करना चाहिए, सरकार को हमारी मांग माननी चाहिए।

शिकायतकर्ता पर दबाव बना रहे

अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शिकायतकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है कि कार्रवाई की जाएगी। यूपी के पिछले चुनावों की बात करते हुए कहा कि डीजीपी हटते था, गृह सचिव, डीएम, एसपी हटते थे। ये पोस्ट होते हैं कि चुनाव कौन लूट सकते हैं। जो चुनाव अच्छी तरह लूट सकता है, उसे अच्छी पोस्टिंग दी जाती है। कहा कि हमारी पार्टी ने सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग को टैग करके शिकायत की है लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Akhilesh Yadav पर कन्नौज में नहीं फेंके गए जूते-चप्पल, फैक्ट चेक में जानें वायरल वीडियो का सच

विज्ञापन

पुलिस ने वर्दी बदलकर वोट डाला

अखिलेश ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय एक अधिकारी रिवाल्वर दिखा रहा था। प्रेस के लोग प्रतिबंधित थे। पुलिस ने वर्दी बदलकर वोट डाला है। सीसीटीवी में इसकी रिकार्डिंग है। कुंदरकी चुनाव की सीसीटीवी निकलवा सकते हैं। एक-एक सीसीटीवी में पुलिस के लोग निकलेंगे जो प्राइवेट ड्रेस में वोट डाल रहे हैं। आयोग ने यह भी फैसला ले लिया है कि ज्यादा दिन बाद सीसीटीवी की रिकार्डिंग मांग भी नहीं सकते हैं।

बीजेपी पर लगाया नकली आधार बनाने का आरोप

अखिलेश यादव ने मीडिया से लोकतंत्र बचाने की मांग करते हुए कहा कि बीजेपी वाले नकली आधार बनाने की मशीन रखते हैं। नकली आधार बनाकर नकली वोटर आईडी बनाते हैं। इनकी मशीन छीनी जाए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘सरकार पीछे क्यों हटी…’, लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर क्या बोले अखिलेश यादव?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola