Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) जिले से मां और बहन को बंदूक चलाने का अभ्यास कराते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर युवक के पिता को हिरासत में लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक का पिता बीएसएफ का रिटायर्ड जवान है।
त्योहार के मौके पर की हर्ष फायरिंग
जानकारी के मुताबिक घटना दिवाली से एक दिन पहले की है। मेरठ के जय भीम नगर में बीएसएफ के एक रिटायर्ड जवान अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया है उनका बेटा अपनी मां और छोटी बहन को लेकर घर की छत पर गया। लाइसेंसी बंदूक भी साथ में थी। इसके बाद जवान के बेटे ने एक-एक करके हवाई फायरिंग कराई।
मां और बहन ने हवा में दागी गोलियां
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने पहले अपनी मां के हाथों में बंदूक थामी। हवाई फायरिंग के लिए नाल ऊपर की और गोली दाग दी। इसके बाद वीडियो में दिख रहा है कि वह खुद भी एक राउंड फायर करता है। इसके बाद अपनी छोटी बहन का बंदूक थमाता था। उसे भी हवा में बंदूक की नाल करके फायर कराता है।
लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए पत्र लिखा
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने इस मामले में तत्काल एक को हिरासत में लिया है। बंदूक को भी कब्जे में लिया गया है। मेरठ के एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बंदूक के लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए प्रशासन को लिखा गया है।
बीएसएफ का रिटायर्ड जवान हिरासत में
बीएसएफ के रिटायर्ड जवान को भी हिरासत में लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वायरल वीडियो में एक शख्स अपने परिवार के साथ घर की छत से हवा में कई राउंड फायरिंग करता दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
अयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
57 mins agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
8 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
16 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
16 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
18 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
22 hrs agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 day agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines