उत्तराखंड में इन दिनों भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नई हवा बह रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में राज्य सरकार ने घूसखोरी और गड़बड़ियों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। आम लोग इस बदलाव को महसूस कर रहे हैं और इसका समर्थन भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यह मुहिम जोरों पर है। खासतौर पर #DhamiCleanUpCorruption हैशटैग के जरिए लोग सरकार की ईमानदार कोशिशों की तारीफ कर रहे हैं। हर कोई यही कह रहा है अब उत्तराखंड में ईमानदारी की जीत हो रही है और भ्रष्टाचारियों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को सोशल मीडिया पर जनसमर्थन
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सरकार की सख्त मुहिम को अब सोशल मीडिया पर भी जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में चल रही इस मुहिम के तहत पिछले एक सप्ताह में उत्तराखंड विजिलेंस विभाग ने पांच आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में मुख्य कोषाधिकारी और राजस्व विभाग के नाजिर जैसे अधिकारी भी शामिल हैं। सरकार की इस सख्ती को लेकर गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #DhamiCleanUpCorruption हैशटैग ट्रेंड करता रहा। हजारों लोगों ने इस मुहिम के समर्थन में पोस्ट और टिप्पणियां शेयर कीं।
जनता को दिख रहा है बदलाव और पारदर्शिता
यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कहा कि राज्य में अब सही मायनों में बदलाव नजर आ रहा है। लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार ने “भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस” की जो नीति अपनाई है, वह अब धरातल पर दिखाई दे रही है। बीते तीन वर्षों में राज्य सरकार 150 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल भेज चुकी है। इनमें कई बड़े अधिकारी और रसूखदार लोग भी शामिल हैं। यूजर्स ने लिखा कि इससे जनता का सरकारी व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है और पारदर्शिता में सुधार हुआ है।
नकल विरोधी कानून से भर्तियों में सुधार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार इससे पहले भी नकल विरोधी सख्त कानून बनाकर भर्तियों में होने वाली गड़बड़ियों पर रोक लगा चुकी है। इसका सकारात्मक असर अब सरकारी कामकाज में भी देखा जा रहा है। राज्य में ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन सेवाओं और जवाबदेही व्यवस्था को बढ़ावा मिल रहा है। इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उदाहरण भी दिए कि कैसे छोटे-छोटे काम अब बिना रिश्वत के हो रहे हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर भी मिल रही सराहना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की पारदर्शी प्रशासनिक नीतियों का असर केवल राज्य के भीतर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी दिखाई दे रहा है। हाल ही में फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय स्थिति के मामले में उत्तराखंड छोटे राज्यों में गोवा के बाद दूसरे स्थान पर रहा है। वहीं नीति आयोग की 2023-24 की सतत विकास रैंकिंग में उत्तराखंड पहले स्थान पर रहा। इन उपलब्धियों को सरकार की ईमानदार छवि और अनुशासित कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर चल रही यह चर्चा बताती है कि जनता ईमानदार और पारदर्शी शासन को लेकर कितनी जागरूक हो चुकी है।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
18 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
22 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
22 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines